बड़ी खबर – तुनिशा शर्मा: अलीबाबा, दास्तान ए काबुल’ की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, सेट पर ही झूल गई फांसी के फंदे से

तुनिशा शर्मा: अलीबाबा, दास्तान ए काबुल’ की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, सेट पर ही झूल गई फांसी के फंदे से

सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा: दास्तान ए काबुल’ की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शनिवार (24 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने टीवी सीरियल के सेट पर ही फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महज 20 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बता दें कि तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ सीरियल से डेब्यू किया था। तुनिशा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल भेजा गया है।

और पढ़े  ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?: ईरानी सेना बोली- अगर कार्रवाई हुई तो सहयोगियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…