देश में जल्द खत्म होने वाला है तेल की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ा जन सेलाब, अफवाह ने मचाई अफरा-तफरी||

Spread the love

शहर में सोमवार को कुछ पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। कुछ स्थानों पर तो भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। सोमवार को शहर में कुछ पंपों पर तेल खत्म हो गया। ऐसे में वहां पेट्रोल खत्म होने की सूचना चस्पा कर दी गई। इसी बीच अफवाह फैल गई कि पेट्रोल खत्म हो रहा है।

आगामी चार दिन तक पेट्रोल नहीं मिलेगा। खबर फैलते ही पेट्रोल पंपों पर लाइनें लगनी शुरू हो गईं। लोग वाहनों की टंकियां फुल कराने लगे। इसके कारण दोपहर बाद रुड़की और कस्बों के अधिकांश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल ही नहीं मिल पाया। कार एवं दोपहिया वाहन चालक इधर से उधर दौड़ते हुए नजर आए।

चिलचिलाती धूप में एक से डेढ़ घंटे लाइन में खड़े होकर उपभोक्ताओं ने पेट्रोल भरवाया। हाईवे के पास वाले और शहर के बीच स्थित पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। पेट्रोल पंप स्वामियों का कहना था कि कंपनियों से ही पेट्रोल की कमी चल रही है। इस वजह से पर्याप्त पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है।
हरिद्वार पेट्रोलियम डीजल ट्रेडर्स एसोसिएशन के संरक्षक राकेश अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल की किल्लत कंपनियों की ओर से चल रही है।
ऐसा नहीं है कि पेट्रोल अब नहीं आएगा। कुछ पंपों पर शाम तक तो कुछ पर सुबह तक पेट्रोल पहुंच जाएगा। कुछ अफवाहों के चलते पंपों पर लोगों की लाइन लग गई। समझाने के बावजूद लोग नहीं माने।
रुड़की शहर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम के कुल मिलाकर 12 पेट्रोल पंप हैं। सोमवार को इनमें से पांच पर पेट्रोल खत्म होने के नोटिस चस्पा हो गए थे। अधिकांश पर पेट्रोल मिल रहा था।

और पढ़े  देहरादून- जनगणना का पहला चरण, भवनों की स्व गणना कल से, पहाड़ों में मकान बंद मिला तो भी होगी एंट्री

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *