मोटाहल्दू -मंत्रा बॉडी फिटनेस जिम मे पहुँचे बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन, युवाओं को फिटनेस के टिप्स दिए .

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार एवं पहले भारतीय प्रो कार्ड विजेता बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन इन दिनों नैनीताल की खूबसूरत वादियों में शूटिंग के लिये आये थे इस दौरान उन्होंने अपना समय निकालकर बरेली रोड मोतीनगर स्थित मंत्रा बॉडी फिटनेस जिम के संचालक आशीष शर्मा के आग्रह पर पहुंचे जहां उन्होंने युवाओं को फिटनेस के टिप्स देते हुए एक्सरसाइज की ।मोटाहल्दू -मंत्रा बॉडी फिटनेस जिम मे पहुँचे बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन, युवाओं को फिटनेस के टिप्स दिए .
बताते चले कि वरिंदर सिंह घुमन ने बॉडीबिल्डिंग में नाम कमाने के साथ ही बॉलीवुड में कदम रखा जिसमे उन्हें बड़े पर्दे की फिल्म मरजावां में विलेन का रोल निभाते हुए अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया वही ईद पर सलमान खाँन की आने वाली फिल्म टाईगर-3 में भी वरिंदर सिंह घुमन नजर आयेंगे उन्होंने अब तक कई बड़ी हिन्दी फिल्मो और पंजाबी फिल्मो में मुख्य किरदार निभाया है उनकी एक और आने वाली फिल्म “हि मैन” है जिसमे उन्होंने अहम रोल अदा किया है अभी तक उन्होंने फिल्म कबड्डी, रोअर द टाईगर सहित दर्जनों फिल्मो में अपना किरदार निभाया है।
बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन की सबसे खास बात है कि उन्होंने अपने जीवन मे सिर्फ शाकाहारी भोजन ही किया है और वो पहले ऐसे भारतीय बॉडीबिल्डर है जिन्होंने बिना मांसाहारी भोजन के ऐसी बॉडी बनाई है जिसके युवाओं के साथ साथ बॉलीवुड के कलाकार भी कायल है ।
वही वरिंदर सिंह घुमन ने जिम में अपने पोस्टर पर ऑटोग्राफ देते हुए युवाओं से नशे की प्रवत्ति से दूर रहकर बॉडीबिल्डिंग में अपना भविष्य तलाशने की अपील कर शॉर्टकट से बॉडी न बनाकर अपनी मेहनत से बॉडीबिल्डिंग में मुकाम हासिल करने के टिप्स दिये । वही जिम स्वामी आशीष शर्मा ने बताया की वरिंदर सिंह घुमन एक वेजिटेरियन बॉडीबिल्डर हैं उन्होंने बताया की वह एग तक नही खाते हैं वे साधारण भोजन ग्रहण करते हैं.

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: आज भराड़ीसैंण के सियासी अखाड़े में उतरेगी धामी सरकार, विपक्ष ने भी रचा चक्रव्यूह
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…