CM Dhami – मुख्यमंत्री धामी ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ,विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने दिलाई शपथ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने सीएम धामी को सदस्यता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली।

<strong>CM Dhami – मुख्यमंत्री धामी ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ,विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने दिलाई शपथ।</strong>

विधानसभा स्थित स्व.प्रकाश पंत भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की गई थी, जिसमें मंत्री, विधायकों के साथ अधिकारी व अन्य अतिथि शामिल हुए।

और पढ़े  देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…