Rajnath Arrive Mussoorie : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ पहुंचे मसूरी एलबीएस अकादमी, प्रोग्राम का शुभारंभ किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार सुबह उत्तराखंड पहुंचे। उनके उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित थे। राजनाथ सिंह ज्वॉइंट सिविल मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे।
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी सहित मौजूद मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी रवाना हुए। यहां वह एलबीएसएनएए (लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी) में ’28वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के उद्घाटन केि लिए पहुंचे। इस दौरान समारोह में उन्होंने कहा कि नागरिक-सैन्य समन्वय महत्वपूर्ण है। हम सशस्त्र बलों में पूरी तरह से संयुक्तता स्थापित करेंगे।

एलबीएस अकादमी पहुंचे केंद्रीय मंत्री का अकादमी निदेशक श्रीनिवास कटिकितला ने स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने यहां 28 वें ज्वाइंट सिविल मिलिट्री ट्रेनिग प्रोग्राम का अकादमी के संपूर्णानंद ऑडोटोरियम में शुभारंभ किया।

और पढ़े  देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…