रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग के सीएमएस Dr. मनोज बडोनी कमरे में मृत मिले, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

 

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनोज बडोनी का आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने कमरे में मृत मिले। मौत का कारण प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। सूचना पर जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, सीएमओ डा. राम प्रकाश उनके आवास पर पहुंचे। घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

डॉ. बडोनी आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह पिछले वर्ष से सीएमएस की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। मंगलवार को कई डॉक्टर उनके आवास पर इलाज के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार भी हो रहा था और वह आवास से ही अस्पताल के कुछ काम भी निपटा रहे थे।

 

ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी
देर शाम करीब 8.15 बजे उन्हें फोन किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला, इस पर जिला चिकित्सालय से एक कर्मचारी को उनके आवास पर भेजा गया तो वह बिस्तर में अचेत मिले। कर्मचारी की सूचना पर डॉक्टर व कर्मचारी पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वह लोग देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो चुके हैं। बुधवार को जिला चिकित्सालय में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। साथ ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: हरिद्वार बाईपास पर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, मौके पर जुट गई लोगों की भीड़, जाम भी लगा
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…