ऋषिकेश- PM मोदी की अपील से प्रभावित हुई युवती, शादी में लाखों के जेवर छोड़ कर दी ऐसी डिमांड, हो रही चर्चा

झंडा चौक स्थित सराफा बाजार में एक ऐसा दिलचस्प वाकया हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। शादी की खरीदारी करने पहुंची एक युवती ने लाखों रुपये के गहने पसंद करने के बाद अचानक ऐसी डिमांड रख दी कि पूरा बाजार उसकी चर्चा करने लगा।

श्यामपुर से आई युवती अपनी शादी के लिए आभूषण देख रही थी। गहनों का मूल्य करीब साढ़े तीन लाख रुपये था। परिवार के लोग खरीदारी लगभग तय मान चुके थे। हार, कंगन और झुमकों की पसंद भी पूरी हो चुकी थी, तभी युवती ने अचानक कहा, गहने नहीं चाहिए, मुझे ईवी कार (इलेक्ट्रिक वाहन) दिला दीजिए।

उसकी यह बात सुनकर परिजन कुछ पल के लिए चुप रह गए। दुकान में मौजूद ग्राहक भी मुस्कुराते हुए उसकी ओर देखने लगे। युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब समय बदल रहा है, पेट्रोल, डीजल की बचत और पर्यावरण का ध्यान रखना भी जरूरी है। परिजनों ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की कि शादी में गहनों का अलग महत्व होता है, लेकिन युवती अपनी बात पर अड़ी रही।

 

सराफा व्यापारी विशाल तयाल ने बताया कि युवती व उनके परिजन आए थे। उनके बाजार में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है, जब किसी दुल्हन ने गहनों से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन को प्राथमिकता दी हो। कुछ लोगों ने युवती की सोच को आधुनिक बताया, तो कुछ इसे नई पीढ़ी की स्मार्ट प्लानिंग कहकर चर्चा करते रहे। फिलहाल गहनों के बदले ईवी कार की यह अनोखी मांग पूरे बाजार में दिनभर सुर्खियों में रही।

और पढ़े  यमुनोत्री धाम: जानकीचट्टी में यात्रियों को बुलाने के लिए खींचतान, मजदूरों में धक्कामुक्की से मची अफरा तफरी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…