रुद्रप्रयाग- हादसा: नरकोटा में होटल के पास पहाड़ी से तीर्थयात्रियों की कार पर गिरे पत्थर, 3 घायल

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

घटना शाम करीब पांच बजे की है। तीर्थयात्री बदरीनाथ दर्शन कर वाहन से वापस लौट रहे थे। इस बीच अचानक पहाड़ी से पत्थर वाहन पर आ गिरे जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में चालक बबलू निवासी हरिद्वार और रामनाथ कुशवाह व उनकी पत्नी रजना कुशवाह निवासी रीवा मध्य प्रदेश सवार थे।

तीनों घायलों को मौके पर मौजूद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट की टीम के साथ घायलों को बाहर निकालकर विभागीय वाहन से ही घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां तीनों का उपचार जारी है।

और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…