ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला के पास गंगा की तेज धारा में बहे 2 युवक, गाइड प्रीतम और अंकित बने देवदूत, ऐसे बचाई जान

Spread the love

क्ष्मणझूला पुल के समीप गंगा की तेज धारा में बह रहे दो युवकों के लिए पैरामाउंट टूर के गाइड प्रीतम चौहान और अंकित चौहान देवदूत बनकर आए। थ्रो बैग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गाइडों ने युवकों का रेस्क्यू कर उन्हें सकुशल बचा लिया।

 

घटना 25 मई शाम करीब पांच बजे लक्ष्मणझूला पुल के नीचे हिल्टन रैपिड के पास हुई। पैरामाउंट टूर कैलासगेट मुनि की रेती के गाइड प्रीतम चौहान और अंकित चौहान पर्यटकों को रीवर राफ्टिंग करवा रहे थे।

तभी उन्होंने गंगा की तेज धाराओं में दो युवकों को बहते देखा। गाइड अंकित ने बताया कि राफ्टिंग के दौरान उन्हें पहले केवल एक ही युवक का सिर दिखाई दे रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद थ्रो बैग की मदद से दूसरे युवक को भी खोजकर सकुशल रेस्क्यू किया गया। दोनों को सुरक्षित राफ्ट में बैठाया गया। 

 जान बचने के बाद दोनों युवक डरे सहमे थे। बचे हुए युवकों में से रोशन ने बताया कि वह लक्ष्मणझूला के ही रहने वाले हैं। स्नान के दौरान उसका दोस्त गंगा की तेज धाराओं में बहने लगा। दोस्त को बचाने के लिए वह भी आगे बढ़ गया और दोनों तेज बहाव में बहने लगे। गंगा नदी रीवर राफ्टिंग के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि प्रीतम और अंकित पहले भी कई बार राफ्टिंग के दौरान नदी में डूबते हुए पर्यटकों की जान बचा चुके हैं।

कहा शासन-प्रशासन को ऐसे साहसी और कुशल गाइडों को सम्मानित करना चाहिए। गाइड प्रीतम और अंकित ने बताया कि हिल्टन रैपिड में बहाव बहुत तेज था। एक युवक पानी के अंदर था, जिसे ढूंढना मुश्किल था। थ्रो बैग और टीम वर्क से दोनों की जान बचाई जा सकी।

और पढ़े  देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: आईएफएस के किया संवाद, कहा-व्यक्तिगत के बजाय टीम वर्क से काम करें

Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love