तपोवन घूमने आया नोएडा का युवक स्नान के दौरान गंगा में डूबा, एसडीआरएफ ने निकाला शव

 

पोवन घूमने आए नोएडा के एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ सच्चा धाम के पास गंगा में स्नान कर रहा था, तभी तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस ने सर्चिंग के बाद युवक को बाहर निकाला। एम्स में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

थाना मुनि की रेती पुलिस ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना मिली कि तपोवन गऊघाट के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पता चला कि दिल्ली से छह दोस्त दो दिन पहले ऋषिकेश तपोवन घूमने आए थे।

 

25 मई सुबह सभी दोस्त सच्चा धाम के पास गऊघाट पर गंगा में स्नान करने गए थे। इसी दौरान सेक्टर 63 जितेंद्र कॉलोनी, नोएडा, उत्तर प्रदेश निवासी चंदन यादव(21) पुत्र राम अवतार गंगा के तेज बहाव में बह गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत सर्चिंग अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से युवक को एम्स में भेजा गया। जहां एम्स के चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

और पढ़े  देहरादून: अग्निवीर भर्ती को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, गोदियाल-प्रीतम-हरक ने की योजना खत्म करने की मांग
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…