देहरादून: प्रदेश के इन तीन नगर निकायों में बजा चुनावी बिगुल, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

Spread the love

त्तराखंड के तीन नगर निकायों में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने टिहरी की नगर पालिका नरेंद्रनगर, ऊधमसिंह नगर की नगर पंचायत गढ़ी नेगी और चंपावत की नगर पंचायत पाटी में निकाय चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब जिलों के स्तर भी नोटिफिकेशन होंगे। 27 मई से 29 मई को सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच यहां नामांकन पत्र बिक्री, नामांकन जमा होंगे। 30 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 मई को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। एक जून को सुबह दस बजे से चुनाव चिह्न आवंटन होगा।

 

इसके बाद नौ जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक तीनों निकायों में मतदान होगा और 11 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। तीनों निकायों के 18 वार्डों में 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 10251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

खर्च की सीमा का करना होगा अनुपालन

प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय है। दस वार्ड तक की नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए छह लाख रुपये, सदस्य के लिए 80 हजार रुपये खर्च की सीमा है। नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए तीन लाख रुपये और सदस्य के लिए 50 हजार रुपये खर्च सीमा है। नगर पालिका अध्यक्ष का मतपत्र हरा, नगर पंचायत अध्यक्ष का मतपत्र गुलाबी और सभी सदस्यों के लिए सफेद होगा।

और पढ़े  मलबा आने से मकान ढहा-: जिंदा दफन हो गए दो साल के बच्चे समेत तीन लोग, परिवार में मातम

किस निकाय में कितने वार्ड, मतदान स्थल, मतदाता

 

निकाय वार्ड मतदान स्थल मतदाता स्त्री पुरुष
नरेंद्रनगर 07  08 3596 1623 1973
गढ़ी नेगी 07 07 4671 2293 2378
पाटी 04 04 1984 930 1054

Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love