वायुसेना से सेवानिवृत्त कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, लिफ्ट लेने के बहाने कार में बैठा था आरोपी

Spread the love

 

हादराबाद थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी भगवान सिंह (62) निवासी जेवीजी कॉलोनी जमालपुर कलां कनखल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय उनका 22 वर्षीय बेटा यशपाल भी कार में मौजूद था। उसने बताया कि एक युवक लिफ्ट लेने के बहाने कार में बैठा था और गोली मार कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भगवान सिंह बेटे यशपाल के साथ कार से रोशनाबाद में एक शादी में जा रहे थे। कार यशपाल चला रहा था। ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल पर एक युवक ने लिफ्ट मांगी तो उन्होंने उसे बैठा लिया। कुछ ही मिनटों बाद पीछे बैठे युवक ने भगवान सिंह के सिर से सटाकर गोली चला दी। इससे घबराए बेटे ने तुरंत कार रोक दी। कार रुकते ही युवक ने दरवाजा खोला और भाग गया।

 

यशपाल की सूचना पर बहादराबाद पुलिस और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। भगवान सिंह को भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि होशियार सिंह पुत्र मुरारी सिंह निवासी जमालपुर कलां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

चेकिंग अभियान चलाया, नहीं चल कुछ पता
पुलिस टीमों ने बेटे के बयान के आधार पर जांच शुरू की। रात में ही चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पाया। बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के बेटे के बयान के आधार पर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  उत्तरकाशी- धराली में कहर बरपाने वाली खीर गंगा पर बनेगा मल्टी सेल बॉक्स कलवर्ट पुल

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love