वायुसेना से सेवानिवृत्त कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, लिफ्ट लेने के बहाने कार में बैठा था आरोपी

 

बहादराबाद थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी भगवान सिंह (62) निवासी जेवीजी कॉलोनी जमालपुर कलां कनखल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय उनका 22 वर्षीय बेटा यशपाल भी कार में मौजूद था। उसने बताया कि एक युवक लिफ्ट लेने के बहाने कार में बैठा था और गोली मार कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भगवान सिंह बेटे यशपाल के साथ कार से रोशनाबाद में एक शादी में जा रहे थे। कार यशपाल चला रहा था। ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल पर एक युवक ने लिफ्ट मांगी तो उन्होंने उसे बैठा लिया। कुछ ही मिनटों बाद पीछे बैठे युवक ने भगवान सिंह के सिर से सटाकर गोली चला दी। इससे घबराए बेटे ने तुरंत कार रोक दी। कार रुकते ही युवक ने दरवाजा खोला और भाग गया।

 

यशपाल की सूचना पर बहादराबाद पुलिस और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। भगवान सिंह को भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि होशियार सिंह पुत्र मुरारी सिंह निवासी जमालपुर कलां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

चेकिंग अभियान चलाया, नहीं चल कुछ पता
पुलिस टीमों ने बेटे के बयान के आधार पर जांच शुरू की। रात में ही चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पाया। बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के बेटे के बयान के आधार पर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  सीएम धामी बने चायवाले: खुद बनाई गरमा-गरम चाय, स्थानीय लोगों को पिलाई, सुनी समस्याएं
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…