देहरादून: पीसीसीएफ वन्यजीव रंजन मिश्रा बने वन विभाग के मुखिया, जारी किया आदेश

 

 

पीसीसीएफ वन्यजीव रंजन मिश्रा को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) बनाया गया है। इस संबंध में सचिव वन ने आदेश जारी किया है। प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गए। इसके दृष्टिगत 25 नवंबर को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के लिए डीपीसी हुई थी। बताया जाता है कि इसमें वन विभाग में दूसरे नंबर पर सबसे वरिष्ठ अधिकाारी और 1992 बैच के आईएफएस व प्रमुख वन संरक्षक प्रशासन बीपी गुप्ता समेत रजन मिश्रा भी पीसीसीएफ हॉफ के पद के लिए दावेदार थे।

 

1993 बैच के आईएफएस मिश्रा को वन विभाग का मुखिया बनाने का फैसला हुआ है। यह राज्य बनने के बाद पहली बार हुआ है, जिसमें राज्य के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को पीसीसीएफ हॉफ की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। पीसीसीएफ गुप्ता 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं।

 

जबकि पीसीसीएफ रंजन मिश्रा का कार्यकाल जून 2026 तक रहेगा। इस संबंध में वन मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी होती है। इसमें प्रमुख सचिव वन, प्रमुख वन संरक्षक व पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नामित अधिकारी होते हैं। यही कमेटी नाम तय करती है।

और पढ़े  उत्तराखंड: अग्निवीरों के रोजगार की जिम्मेदारी संभालेंगे कर्नल मनराल, रिटायर होने वालों को दिलाएंगे नौकरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…