लाल किला विस्फोट:- एनआईए ने जांच के लिए गठित किया विशेष दल, एसपी और इससे ऊपर रैंक के अधिकारी करेंगे नेतृत्व

Spread the love

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली कार धमाके के मामले की जांच के लिए एक आंतरिक विशेष दल का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) और इससे ऊपर की रैंक के अधिकारी करेंगे।  गौरतलब है कि एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने दिल्ली कार धमाके की जांच एनआईए को सौंप दी थी। तब खुफिया सूत्रों की तरफ से इसे आतंकी हमला मानते हुए यूएपीए की धाराओं में एफआईआर भी दर्ज हुई थीं। इसके बाद एजेंसी ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी थी।

 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एजेंसी अपनी जांच के तहत बाकी केंद्रीय और राज्य सुरक्षा इकाइयों के साथ सहयोग बढ़ा रही है। एनआईए की टीम कई पहलुओं की जांच करेगी, जिनमें यह भी शामिल है कि विस्फोट जानबूझकर किया गया या यह दुर्घटनावश हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना उसी मॉड्यूल का हिस्सा प्रतीत होती है, जिसमें पहले एजेंसियों ने फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर एक बड़ी साजिश का खुलासा किया था एजेंसियों ने साफ किया है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट का संबंध जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाना क्षेत्र में आपत्तिजनक पोस्टर लगाने की घटना से जुड़ा है।

एनआईए इस सिलसिले में मौलवी इरफान अहमद वाघाय (शोपियां) और जमीर अहमद (वकूरा, गांदरबल) की भूमिका की भी जांच करेगी। इन्हें 20 से 27 अक्तूबर 2025 के बीच गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा 8 नवंबर 2025 को अल-फलाह मेडिकल कॉलेज से हथियार, पिस्तौल और विस्फोटक सामग्री की बरामदगी भी इस जांच का हिस्सा है।

और पढ़े  लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की गाड़ी पर फायरिंग, कार सवार 5 में से एक व्यक्ति घायल

Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी का यूट्यूब पर बजा डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा, ट्रंप से सात गुना ज्यादा फोलोअर्स

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे विश्व…


    Spread the love

    2026 चंद्र ग्रहण: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू, दिल्ली में मंदिरों के कपाट बंद, इस समय होंगे दर्शन

    Spread the love

    Spread the love     साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका…


    Spread the love