लाल किला विस्फोट:- एनआईए ने जांच के लिए गठित किया विशेष दल, एसपी और इससे ऊपर रैंक के अधिकारी करेंगे नेतृत्व

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली कार धमाके के मामले की जांच के लिए एक आंतरिक विशेष दल का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) और इससे ऊपर की रैंक के अधिकारी करेंगे।  गौरतलब है कि एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने दिल्ली कार धमाके की जांच एनआईए को सौंप दी थी। तब खुफिया सूत्रों की तरफ से इसे आतंकी हमला मानते हुए यूएपीए की धाराओं में एफआईआर भी दर्ज हुई थीं। इसके बाद एजेंसी ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी थी।

 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एजेंसी अपनी जांच के तहत बाकी केंद्रीय और राज्य सुरक्षा इकाइयों के साथ सहयोग बढ़ा रही है। एनआईए की टीम कई पहलुओं की जांच करेगी, जिनमें यह भी शामिल है कि विस्फोट जानबूझकर किया गया या यह दुर्घटनावश हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना उसी मॉड्यूल का हिस्सा प्रतीत होती है, जिसमें पहले एजेंसियों ने फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर एक बड़ी साजिश का खुलासा किया था एजेंसियों ने साफ किया है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट का संबंध जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाना क्षेत्र में आपत्तिजनक पोस्टर लगाने की घटना से जुड़ा है।

एनआईए इस सिलसिले में मौलवी इरफान अहमद वाघाय (शोपियां) और जमीर अहमद (वकूरा, गांदरबल) की भूमिका की भी जांच करेगी। इन्हें 20 से 27 अक्तूबर 2025 के बीच गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा 8 नवंबर 2025 को अल-फलाह मेडिकल कॉलेज से हथियार, पिस्तौल और विस्फोटक सामग्री की बरामदगी भी इस जांच का हिस्सा है।

और पढ़े  मध्यप्रदेश के अनुज श्रीवास्तव बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर, आनंद के बाद रचा इतिहास
  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए। इस बार किसी भी खिलाड़ी को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘मेजर…

    राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा: कहा- मेरे सभी आरोपों के सबूत मोबाइल में, PM मोदी पर लगाया आरोप

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए फोन टैपिंग का दावा किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि पीएम…