लाल किला विस्फोट: मोहल्ले में एटीएस..जांच के लिए पहुंची कई पुलिस टीमें..सहमे लोग, सोच नहीं सकते थे जो हो रहा है

Spread the love

दिल्ली में सोमवार शाम को हुए विस्फोट मामले की जांच के लिए एटीएस व पुलिस की टीमों ने लखनऊ में कई जगह छापेमारी की। टीमों ने फरीदाबाद से पकड़ी गई डॉ. शाहीन के पिता सईद अंसारी के खंदारी बाजार स्थित मकान में छापेमारी की और सईद से पूछताछ की। वहीं, डॉ. शाहीन के बड़े भाई डॉ. परवेज सईद अंसारी के मड़ियांव थाना क्षेत्र के मुत्तकीपुर स्थित मकान में छापेमारी की।

Police teams and ATS raided in Lucknow in Delhi Blast case.

इस दौरान मोहल्ले में एटीएस की टीम देखकर लोग सहम गए और हर कोई हैरान रह गया कि ऐसा भी हो सकता है क्या? पुलिस व एटीएस की टीमों ने सईद अंसारी से पूछताछ की और डॉ. परवेज के घर में छानबीन की।

मड़ियांव में डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज सईद अंसारी के मड़ियांव थाना क्षेत्र के मुत्तकीपुर स्थित मकान में छापे के दौरान घर के बाहर जुटे मोहल्ले के लोग।

इस दौरान महिलाएं आपस में चर्चा करती रहीं। किसी को यकीन नहीं हुआ कि उनके मोहल्ले का कोई इतनी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

Police teams and ATS raided in Lucknow in Delhi Blast case.

डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज का घर आईआईएम इलाके में हैं। एटीएस के छापे के बाद से मोहल्ले में हर कोई हैरान है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा कि लोगों की जिंदगी बचाने वाले दोनों शख्स का नाम आतंकी वारदात में सामने आ सकता है। परवेज के मकान के बाहर मंगलवार को एटीएस टीम के पहुंचने के बाद लोग काफी देर तक घरों से बाहर नहीं निकले।

आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र किए गए विस्फोटक के साथ फरीदाबाद से पकड़ी गई डॉ. शाहीन के पिता सईद अंसारी के खंदारी बाजार स्थित मकान के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिस मुस्तैद रही। एटीएस और जम्मू-कश्मीर की पुलिस घर के भीतर जांच करती रही। इन दोनों मोहल्लों में महिलाएं छतों से झांकती नजर आईं। पड़ोसियों ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया। सुरक्षा के लिहाज से कैसरबाग पुलिस को सईद के घर के बाहर तैनात किया गया है।

और पढ़े  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा से खिलवाड़: ढाबों ने काटी लोहे की रेलिंग, खतरा...

पूछताछ में पिता सईद अंसारी ने दावा किया कि शाहीन डेढ़ वर्ष से परिवार के संपर्क में नहीं है। उन्हें शाहीन के बारे में कुछ पता नहीं है। पुलिस ने ही उन्हें बताया कि शाहीन को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकती है।

सईद ने बताया कि उनके तीन बच्चों में शोएब बड़ा बेटा है। डॉ. शाहीन दूसरे और डॉ. परवेज तीसरे नंबर की संतान हैं। मेडिकल कॉलेज में कुछ वर्ष काम करने के बाद वर्ष 2013 में बिना कोई नोटिस दिए शाहीन ने वहां जाना छोड़ दिया था।
शाहीन की शादी महाराष्ट्र निवासी जफर हयात से हुई थी। आपसी विवाद के कारण वर्ष 2015 में दोनों अलग हो गए। शाहीन ने प्रयागराज से करीब 25 वर्ष पहले मेडिकल की पढ़ाई की थी।
आठ दिन पहले हुई थी परवेज से बात
पिता सईद ने बताया कि वह हर हफ्ते परवेज से फोन पर बात करते हैं। आखिरी बार उनकी परवेज से चार नवंबर को बात हुई थी। वह आईआईएम रोड स्थित मुतक्कीपुर के तकवा कॉलोनी में मकान बनवाकर रहता है। उनकी एक सप्ताह से बेटे से बात नहीं हुई।
पिता सईद खंदारी बाजार में करीब 200 स्क्वॉयर फीट के तीन मंजिला मकान में रहते हैं। वह वन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। एटीएस ने सईद के घर से मोबाइल फोन और हार्ड डिस्क को कब्जे में लिया है।
पत्नी-बेटी को छोड़ चुका है परवेज
परवेज के पड़ोसी इमरान बेग ने बताया कि एक वर्ष पहले तक परवेज के पिता सईद भी साथ में रहते थे। बाद में वह खंदारी बाजार स्थित मकान में रहने लगे। परवेज की पत्नी बिहार में रहती हैं। परवेज की 13 वर्ष की बेटी है। वह अपनी मां के पास रहती है।
पत्नी के बार-बार कहने पर भी परवेज पत्नी-बेटी के साथ रहने बिहार नहीं जाता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि परवेज ज्यादा बातचीत नहीं करता था। वह ज्यादातर फोन पर बातें करते नजर आता था। एटीएस परवेज के कॉल डिटेल खंगाल रही है।

 

और पढ़े  दिल्ली- स्लीपर बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रात में टाइम बताने के बहाने अंदर खींचा

Spread the love
  • Related Posts

    कांग्रेस ने राज्य में CM के नाम का किया एलान,केरल के मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन

    Spread the love

    Spread the loveकेरल में कई दिनों की राजनीतिक हलचल, बैठकों और अंदरूनी खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस ने बड़ा फैसला ले लिया है। कांग्रेस नेतृत्व ने वीडी सतीशन को केरल…


    Spread the love

    दिल्ली लाल किला ब्लास्ट- एनआईए ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों में आरोपपत्र

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को नई दिल्ली की एक विशेष अदालत में लाल किले के पास हुए कार धमाके के मामले में 7,500 पन्नों की चार्जशीट…


    Spread the love