2026 चंद्र ग्रहण: चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू, दिल्ली में मंदिरों के कपाट बंद, इस समय होंगे दर्शन

 

 

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व बढ़ गया है। भारत में दिखाई देने के कारण इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य है। जो सुबह 6:20 पर शुरू हो गया है।

 

सूतक काल शुरू होते ही दिल्ली में मंदिरों के कपाट हुए बंद
दिल्ली में चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो गया है। सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर ‘सूतक काल’ प्रारंभ होते ही मंदिरों के गेट बंद कर दिए गए। दिल्ली के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और कालकाजी मंदिर ने अपने द्वार भक्तों के लिए बंद कर दिए हैं। कालकाजी मंदिर में गेट बंद के दौरान कई भक्त मंदिर के बाहर परिसर में खड़े नजर आए।  ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। इस अवधि में भोजन बनाने और खाने से परहेज किया जाता है।

 

आज है साल का पहला चंद्र ग्रहण
पंचांग के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण आज 3 मार्च मंगलवार को है। भारतीय समय अनुसार, ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। यह शाम 6 बजकर 47 मिनट तक जारी रहेगा। कुल मिलाकर, यह ग्रहण 3 घंटे 27 मिनट तक चलेगा। ज्योतिष में चंद्र ग्रहण का सूतक काल अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत में ग्रहण दिखने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य है। सूतक ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही लग जाता है।

कब लगता है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं। पृथ्वी सूर्य की किरणों को चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देती है। यह खगोलीय घटना इस वर्ष 3 मार्च 2026 को घट रही है। भारत में यह पूर्ण रूप से नजर आने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में यह स्पष्ट दिखेगा।

और पढ़े  अभिनंदन वर्धमान की नई पारी: पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराने वाले वायुवीर, अब इस एयरलाइन के साथ भरेंगे उड़ान

सूतक काल में क्या न करें
दिल्ली में चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो गया है। सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर ‘सूतक काल’ प्रारंभ होते ही मंदिरों के गेट बंद कर दिए गए। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और कालकाजी मंदिर ने अपने द्वार भक्तों के लिए बंद कर दिए हैं। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। इस अवधि में भोजन बनाने और खाने से परहेज किया जाता है।

  • Related Posts

    ब्रिक्स के लिए अब 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली, 14 सितंबर तक 24 घंटे निगरानी

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनडीएमसी ने पूरे तंत्र को 24 घंटे निगरानी मोड में डाल दिया है। 11 से 13 सितंबर…

    शिक्षक दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू का गुरुजनों के नाम संदेश, नई तकनीक और पढ़ाने के तरीकों पर कही ये बात

    शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अच्छा इंसान बनाने और उनका सही मार्गदर्शन…