रिकॉर्डतोड़ इजाफा: विश्व कप की जीत ने बदल दी किस्मत, मंधाना-जेमिमा और शेफाली की ब्रांड वैल्यू बढ़ी, हर साल कमाएंगी करोड़ों!

भारत की महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत अब सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि ब्रांड वैल्यू के मैदान में भी बड़ा असर दिखा रही है। जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना जैसी स्टार खिलाड़ियों की मार्केट वैल्यू अब करोड़ों में पहुंच गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन खिलाड़ियों की ब्रांड वैल्यू में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यानी अब ये खिलाड़ी सालाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा के विज्ञापन करार हासिल कर सकती हैं।

 

मैदान से मार्केट तक छाईं भारतीय खिलाड़ी
जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और बेसलाइन वेंचर्स जैसी मैनेजमेंट एजेंसियों ने बताया कि विश्व कप जीत के बाद महिला क्रिकेटरों के लिए विज्ञापन जगत के दरवाजे पूरी तरह खुल गए हैं। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर करण यादव ने बताया, ‘जेमिमा की ब्रांड वैल्यू अब 60 लाख से बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, शेफाली 40 लाख से सीधे एक करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी हैं।’ बेसलाइन वेंचर्स के एमडी तूहीन मिश्रा ने कहा, ‘हम 25 से 55 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देख रहे हैं। जिन खिलाड़ियों ने विश्व कप में यादगार प्रदर्शन किया, उनके लिए यह वृद्धि और भी ज्यादा है।’

 

सोशल मीडिया पर जबरदस्त उछाल
इन खिलाड़ियों की सोशल मीडिया फॉलोइंग में भी रिकॉर्डतोड़ इजाफा हुआ है। जेमिमा की इंस्टाग्राम फॉलोइंग अब 3.3 मिलियन से ऊपर पहुंच चुकी है, जबकि शेफाली की लोकप्रियता में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। यादव के मुताबिक, ‘यह सिर्फ ट्रॉफी की वजह से नहीं है। उनकी पॉपुलैरिटी, कल्चरल कनेक्ट और लोगों से जुड़ाव ने उन्हें सालभर ब्रांड्स के लिए प्रासंगिक बना दिया है।’

अब ‘पुरुष प्रधान’ ब्रांड्स भी महिला खिलाड़ियों को दे रहे मौका
पहले जहां बड़े ऑटोमोबाइल, बैंकिंग और इंश्योरेंस ब्रांड्स सिर्फ पुरुष क्रिकेटरों के साथ काम करते थे, अब वही कंपनियां महिला खिलाड़ियों के साथ साझेदारी कर रही हैं। तूहीन मिश्रा ने कहा, ‘स्मृति मंधाना जैसी स्टार्स ने ह्युंडई, गल्फ ऑयल, एसबीआई, पीएनबी मेटलाइफ जैसे ब्रांड्स से जुड़कर यह धारणा तोड़ी है कि ये सिर्फ पुरुषों के लिए हैं।’ स्मृति पहले से रेक्सोना, नाइकी, नेस्ले मैगी, वोलिनी और यूनिसेफ जैसी कंपनियों से जुड़ी रही हैं।

टाटा मोटर्स से तोहफा, सरकारों से इनाम
विश्व कप जीत के बाद इन खिलाड़ियों को न सिर्फ करोड़ों के विज्ञापन मिल रहे हैं बल्कि कंपनियों और सरकारों से भी बड़ा सम्मान मिल रहा है। टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हर सदस्य को उनकी नई एसयूवी टाटा सिएरा का टॉप मॉडल गिफ्ट में मिलेगा। कंपनी के एमडी शैलेश चंद्र ने कहा, ‘यह जीत भारत की बेटियों की दृढ़ता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने हर भारतीय को प्रेरित किया है।’

महिला क्रिकेट की नई पहचान
विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले वर्षों में भारतीय महिला क्रिकेटरों का एंडोर्समेंट मार्केट कुल क्रिकेट विज्ञापनों के 20-25 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर सकता है। करण यादव ने कहा, ‘अब स्टार पॉवर का मतलब सिर्फ प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रामाणिकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रभाव है। विश्व कप की यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है, जहां अब महिला खिलाड़ी मैदान के साथ-साथ विश्व मार्केट पर भी राज करेंगी।
और पढ़े  AI बबल: क्या 1990 के दशक जैसा डॉट-कॉम बबल दोहराने जा रहा है इतिहास? जानिए क्या है आईएमएफ की चेतावनी
  • Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी रेहान का दोस्त समीर भी रडार पर, पुलिस ने बढ़ाई अभिनेता की सुरक्षा, जांच हुई तेज

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले से पहले उनके पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं…

    न्यूजीलैंड-भारत का मुफ्त व्यापार समझौता आज से प्रभावी, अभी आयात-निर्यात कितना, डील से क्या बदलेगा?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते साल दिसंबर में तय हुआ मुक्त व्यापार समझौता आज (20 अक्तूबर 2026) से प्रभावी हो गया है। दोनों ही देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक…