Security:- ‘मेरी जान को खतरा, सुरक्षा बढ़ाई गई’, बिहार में चुनाव के बीच तेज प्रताप, तेजस्वी पर कहा..

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीति गर्माती नजर आ रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मुझे खतरा है। ये लोग मुझे मरवा भी देंगे। सब दुश्मन लगे हुए हैं। तेजस्वी का जन्मदिन है। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य हो, आशीर्वाद है।” चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब वे CRPF जवानों के घेरे में रहेंगे।

 

तेज प्रताप यादव को यह सुरक्षा प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत दी गई है। हालांकि राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि तेज प्रताप को दी गई सुरक्षा उनके भाजपा के प्रति बढ़ते झुकाव से जुड़ी हो सकती है। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा दिए जाने की पुष्टि की है, लेकिन इस राजनीतिक अटकल पर अब तक किसी भी पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही तेज प्रताप यादव ने भाजपा सांसद रवि किशन का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, “जो रोजगार देगा, मैं उसके साथ रहूंगा।”

पटना एयरपोर्ट पर तेज प्रताप यादव और भाजपा सांसद रवि किशन को साथ देखा गया था। इस दौरान रवि किशन ने तेज प्रताप की खुलकर तारीफ करते हुए कहा, “इनके हृदय को सब लोग बहुत प्रेम कर रहे हैं। ये दिल वाले इंसान हैं, भोलेनाथ के भक्त हैं। भाजपा हमेशा उनके लिए सीना खोलकर खड़ी रहती है जिनका लक्ष्य सेवा है। इनकी छवि भी अब उसी रूप में सामने आ रही है।” इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की चुनावी सियासत में नई हलचल मचा दी है। तेज प्रताप यादव के सुरक्षाकवच बढ़ने और भाजपा नेताओं से नजदीकी ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
और पढ़े  कनाडा के सैन्य अड्डे पर लगी आग, कई लोगों की मौत, पीएम कार्नी ने बताया गंभीर हादसा, तेज हवाओं से फैली लपटें
  • Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी रेहान का दोस्त समीर भी रडार पर, पुलिस ने बढ़ाई अभिनेता की सुरक्षा, जांच हुई तेज

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले से पहले उनके पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं…

    न्यूजीलैंड-भारत का मुफ्त व्यापार समझौता आज से प्रभावी, अभी आयात-निर्यात कितना, डील से क्या बदलेगा?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते साल दिसंबर में तय हुआ मुक्त व्यापार समझौता आज (20 अक्तूबर 2026) से प्रभावी हो गया है। दोनों ही देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक…