एक लापरवाही ने ली कई जानें:- पुलिस से बचने को भगाई कार, बार में घुसकर भीड़ को रौंदा, 4 की मौत,11 घायल

 

मेरिका के फ्लोरिडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक ने पुलिस से बचने के लिए कार दौड़ाई, लेकिन तेज गति के चलते वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार बार में घुस गई। कार ने बार में बैठे लोगों को रौंद दिया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस से बचने के लिए भगाई कार, जिससे हादसा हुआ
घटना फ्लोरिडा के टेम्पा शहर की है। यह शहर अपनी नाइट लाइफ और पर्यटन के लिए मशहूर है। टेम्पा पुलिस ने बताया कि पुलिस की एक पेट्रोल यूनिट ने देर रात करीब 12.40 बजे एक सेडान कार को खतरनाक तरीके से ड्राइविंग के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन कार सवार ने पुलिस को देखकर स्पीड और बढ़ा दी और वहां से भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने कार का पीछा किया तो एक जगह कार सवार गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार अनियंत्रित होकर एक भीड़भाड़ वाले बार में घुस गई। कार की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान 22 साल के सिलास सिंपसन के रूप में हुई है। आरोपी कार ड्राइवर घटना से पहले एक अन्य जगह स्ट्रीट रेसिंग करते हुए देखा गया था। जब दोबारा पुलिस ने उसे खतरनाक तरीके से कार चलाते देखा तो उसका पीछा किया। इसी हड़बड़ी में आरोपी कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हिल्सबोरो काउंटी जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर जान लेने, पुलिस से बचकर भागने और चकमा देने के आरोप लगाए गए हैं।

और पढ़े  डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर ₹1.12 करोड़ ठगे: आईआईटी ग्रेजुएट और बैंक मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार, क्या है मामला?
  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को…