Rape: अफसर ने विवाहिता को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो भी कैप्चर किया।।

Spread the love

Rape: अफसर ने विवाहिता को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो भी कैप्चर किया।।

जार्जटाउन के अल्लापुर में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप बस्ती में तैनात ऑडिट अफसर गनेश प्रताप सिंह पर है। पीड़िता का कहना है कि धोखे से होटल में ले जाकर आरोपी ने बीयर पिलाकर उससे दरिंदगी की। इसके बाद अश्लील वीडियो भी बना लिया और मोबाइल छीनकर भाग निकला। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।पीड़िता हमीरपुर की रहने वाली है और उसका अपने पति से केस चल रहा है। उसका आरोप है कि आरोपी ने उसे फोन किया और 22 अप्रैल को अपनी रिसेप्शन पार्टी का न्योता देकर प्रयागराज बुलाया। केस के सिलसिले में वह 21 अप्रैल को ही आ गई। शाम पांच बजे के करीब आरोपी उसे सिविल लाइंस में मिला जहां से अल्लापुर स्थित एक होेटल ले गया।
इसके बाद पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर खुद को निर्वस्त्र पाया। विरोध पर आरोपी ने अश्लील वीडियो दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर नशीला पदार्थ मिलाकर बीयर पिला दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद मोबाइल छीनकर भाग गया। जार्जटाउन एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

इस तरह हुई थी मुलाकात-

सूत्रों के मुताबिक, पहले आरोपी और पीड़िता शहर में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। एक महिला दोस्त के जरिये दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान आरोपी का चयन हो गया, जबकि पीड़िता की शादी हो गई। एक खास बात यह है कि पीड़िता पहले भी दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म के दो मुकदमे दर्ज करा चुकी है।

और पढ़े  12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती, पढ़ें...

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *