शाहजहांपुर: सपा के मेयर प्रत्याशी ने बदला पाला,सपा को छोड़कर थामा भाजपा का दामन ।

शाहजहांपुर: सपा के मेयर प्रत्याशी ने बदला पाला,सपा को छोड़कर थामा भाजपा का दामन ।

शाहजहांपुर में भाजपा के कैंडिडेट की घोषणा से पहले पुरे दिन उथल-पुथल का माहौल रहा
दोपहर तक मेयर प्रत्याशी अर्चन वर्मा के पति सपा नेता राजेश वर्मा मीडिया से कहते रहे हम समाजवादी है
शाम को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर मंत्री सुरेश खन्ना व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व मंत्री जे पी एस
राठौर की मौजूदगी में सपा की मेयर प्रत्याशी अर्चन वर्मा ने भाजपा ज्वाइन कर ली इस मौके पर पार्टी ने उनको
मेयर का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया <strong>शाहजहांपुर: सपा के मेयर प्रत्याशी ने बदला पाला,सपा को छोड़कर थामा भाजपा का दामन ।</strong>
सपा प्रत्याशी की बीजेपी में जाने की चर्चाएं हो रही थीं।इन चर्चाओं को लेकर प्रत्याशी के पति ने वीराम लगाते हुए, भाजपा का दामन थामने से पहले कहा था कि, सिर्फ अफवाहें उड़ रही हैं। इसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है। उसके तीन घंटे बाद ही अर्चना वर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। फिलहाल अब देखना होगा कि, सपा अब किसको अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारेगा।
शाहजहांपुर में समाजवादी के संस्थापकों में गिनती रखने वाले पूर्व मंत्री सवर्गीय राममूर्ति वर्मा की बहू व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को सपा ने मेयर सीट के लिए प्रत्याशी बनाया था। अर्चना वर्मा 24 अप्रैल को अपना नामांकन कराने वाली थीं। लेकिन अचानक रविवार की शाम करीब पांच बजे अर्चना वर्मा ने सपा छोड़कर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता मंत्री जेपीएससी राठौर और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में अर्चना वर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया।
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री की आज ही थी पुण्यतिथि
पूर्व मंत्री सवर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा की गिनती समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में की जाती है। रविवार को अर्चना वर्मा, उनके बेटे राजेश वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान समेत तमाम नेताओ ने उनके आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए थे।
करीब ढाई बजे तक अर्चना वर्मा अपने आवास पर थी। तब उनके पति राजेश वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते समय कहा था कि, सिर्फ अफवाहों का बाजार गर्म है। ऐसा कुछ नहीं है। अर्चना वर्मा सपा से ही अपना नामांकन कराएंगी। लेकिन तीन घंटे बाद ही अर्चना वर्मा ने भाजपा दामन थाम लिया।

और पढ़े  वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल

सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा
सपा की मेयर प्रत्याशी अर्चन वर्मा के भाजपा के दामन को थमने के बाद सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा
समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेशयादव ने अर्चन वर्मा पर भरोसा करते हुए उनको पार्टी का मेयर
प्रत्याशी बनाया था जनपद के सभी नेता उनको तनमन से चुनाव लड़ा रहे थे सोमवार को उनका नामनेशन होना था
अचानक ही अर्चन वर्मा ने पाला बदल लिया उन्होंने कहा भाजपा के नेता उनके संपर्क में थे इसका इल्म होने में देरी हुई किसी के माथे पे नहीं लिखा होता कि वह कब दूसरे खेमे में चला जाएगा
जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा समाजवादी पार्टी देर रात तक अपने मेयर प्रत्याशी की घोषणा करेगी
भाजपा ने सपा का कैंडिडेट तोडा है मगर मेयर का चुनाव सपा का प्रत्याशी ही जीतेगा हमको जनता पर भरोसा है
जनता इस बदला जरूर लेकर विरोधी को हार का मजा चखाएगी

  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…

    वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल

    मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रयागराज की ओर…