अयोध्या- अब जल्द ही रामलीला के मंदिर की छत डालने की तैयारी,भूतल में बीम का काम लगभग पूरा।।

Spread the love

अयोध्या- अब जल्द ही रामलीला के मंदिर की छत डालने की तैयारी,भूतल में बीम का काम लगभग पूरा।।

राममंदिर के भूतल पर स्तंभ और बीम का काम पूरा होने के बाद अब छत डालने की तैयारी भी शुरू हो गयी है। अक्षय तृतीया पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया पर चित्र जारी कर भक्तों को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया।
उन्होंने ट्रस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंदिर निर्माण की तस्वीर जारी की है। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कोटि-कोटि राम भक्तों द्वारा शताब्दी तक किए गए अनवरत संघर्ष की रणनीति के रूप में भगवान श्रीरामलला का भव्य मंदिर अब आकार ले रहा है।

राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन से राममंदिर की छत डालने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। अभी मंदिर के परिक्रमा पथ के ऊपर पत्थरों को बिछाया जा रहा है। इंजीनियर अभी पत्थरों की मैपिंग कर रहे हैं ताकि पत्थर की सेटिंग में कहीं कोई गड़बड़ी न हो।
उन्होंने बताया कि मंदिर की छत का काम एक साथ नहीं होगा। अलग-अलग हिस्सों में क्रमवार पत्थर बिछाई जाएंगे, फिर निर्माण सामग्री के जरिए उन्हें आपस में जोड़ा जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  हैवानियत: शक्तिवर्धक दवा खाकर राैंदी युवती की आबरू, दीवार में दे मारा सिर
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *