UP Board 2023 Result: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी,बेटियों ने मारी बाजी।।

Spread the love

UP Board 2023 Result: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी,बेटियों ने मारी बाजी।।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। हाईस्कूल में कुल 89.78 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। इनमें 86.64% बालक और 93.34% बालिकाएं हैं। 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दो टॉपर रहे। कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय और अयोध्या की मिस्खत नूर रहीं। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन टॉपर रहे। इसमें मथुरा के कृष्णा झा, पीलीभीत के अर्पित गंगवार, सुल्तानपुर की श्रेयसी सिंह और अयोध्या के आंशिक दुबे हैं। इन सभी को 97.67 प्रतिशत अंक मिले हैं।

12वीं में 75.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसमें 69.54% बालकों और 83 प्रतिशत बालिकाओं का परिणाम रहा। इंटरमीडिएट में 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ शुभ छापरा ने टॉप किया। शुभ महोबा के रहने वाले हैं। दूसरे नंबर संयुक्त रूप से दो टॉपर रहे। इसमें 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ पीलीभीत के शुभम गंगवार हैं। शुभम को प्रतिशत अंक मिले। तीसरे नंबर पर इटावा की अनामिका रहीं। अनामिका को 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

आंकड़ों को देखें तो इस बार भी बेटियों का जलवा देखने को मिला है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में ही छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने ज्यादा सफलता हासिल की है।


Spread the love
और पढ़े  भीषण हादसा: हाईवे पर रोडवेज बस व टैंकर की टक्कर, 3 की मौत, 19 घायल, एक घंटे जाम रहा नेशनल हाईवे
  • Related Posts

    इन ब्रांडों का आटा भूल से भी न खरीदें, इसमें मिलाया जा रहा पत्थर का चूरा, इन 30 बड़ी मिलों पर छापा

    Spread the love

    Spread the loveगेहूं के साथ घुन पिसने की कहावत तो सुनी होगी लेकिन सफेद आटे का ऐसा काला सच सामने आया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। मुनाफाखोर गेहूं…


    Spread the love

    लाश संग 1993किलोमीटर का सफर: शव के टुकड़े, रिसता खून और दुर्गंध; जनरल कोच में रखे बैग की दहशतभरी कहानी

    Spread the love

    Spread the loveआगरा कैंट स्टेशन लाश के टुकड़ों से भरा एक बैग मिलने से सनसनी फैल गई। आरपीएफ और जीआरपी इस बैग की जांच में जुटी हैं। लाश के टुकड़ों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *