12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती, पढ़ें…

Spread the love

शासन ने बृहस्पतिवार को 12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए नई तैनाती दी। जिन आईपीएस को पोस्टिंग मिली उसमें 2019, 20 और 2022 बैच के अधिकारी शामिल हैं। ट्विंकल जैन को गौतमबुद्धनगर से लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी बनाया गया है, जबकि ऋषभ रुनवाल को लखनऊ से हटाकर सोनभद्र में एएसपी नक्सल बनाया गया है। पीपीएस में लखनऊ में तैनात जया शांडिल्य को मेरठ में एएसपी एलआईयू बनाकर भेजा गया है।

आईपीएस अधिकारियों में सागर जैन को सहारनपुर से प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त, मनोज कुमार रावत को गोंडा से संभल में एएसपी दक्षिणी, आयुष विक्रम सिंह को मेरठ से बहराइच में एएसपी सिटी, विनायक गोपाल भोसले को सीतापुर से मेरठ में एएसपी सिटी, अंतरिक्ष जैन को मेरठ से बुलंदशहर में एएसपी ग्रामीण , लिपि नागयाच को गाजियाबाद से वाराणसी कमिश्नरेट में एडीसीपी, राजकुमार मीना को प्रयागराज से मिर्जापुर में एएसपी नक्सल, आलोक कुमार को संभल से प्रतापगढ़ में एएसपी सिटी पूर्वी, डॉ. ईशान सोनी को वाराणसी से एएसपी जालौन और मंयक पाठक को अलीगढ़ से सहारनपुर में एएसपी ग्रामीण बनाया गया है।

 

वहीं, पीपीएस अधिकारियों में अशोक कुमार सिंह को बहराइच से लखनऊ एसडीआरएफ मुख्यालय में उपसेनानायक, संजीव कुमार सिन्हा को रायबरेली से पुलिस मुख्यालय में एएसपी, आलोक सिंह-तृतीय को प्रयागराज से रायबरेली में एएसपी, अजीत कुमार रजक को जौनपुर से गोंडा में एएसपी पूर्वी, डॉ. तेजवीर सिंह को बुलंदशहर से अंबेडकरनगर में एएसपी सिटी पूर्वी, श्याम देव को अंबेडकरनगर से फतेहपुर पीएसी में उपसेनानायक, मनीष कुमार मिश्रा को मिर्जापुर से अलीगढ़ में एएसपी ग्रामीण, शैलेंद्र लाल को प्रतापगढ़ से उन्नाव में एएसपी दक्षिणी,कृष्ण कांत सरोज को मेरठ से एएसपी विशेष जांच, प्रदीप कुमार वर्मा को जालौन से सीतापुर पीएसी में उपसेनानायक, राजेश कुमार पांडेय-द्वितीय को कानपुर देहात से गाजियाबाद में एडीसीपी, अवनीश कुमार मिश्रा को मथुरा से पीएसी मुख्यालय में एएसपी, श्वेता कुमारी यादव को गाजियाबाद से मथुरा में एएसपी क्राइम, कृपा शंकर को बलिया से डीजीपी मुख्यालय में एएसपी, स्नेहा तिवारी को चंदौली से बलिया में एएसपी दक्षिणी बनाया गया है।

इनका भी तबादला

एएसपी राघवेंद्र कुमार मिश्रा को मेरठ से गोरखपुर एसएसएफ, राजेश कुमार श्रीवास्तव को सीतापुर से मेरठ में एएसपी यातायात, विवेक त्रिपाठी को आजमगढ़ से सीतापुर केंद्रीय भंडार, पंकज कुमार श्रीवास्तव को बरेली से आजमगढ़ में एएसपी यातायात, विजेंद्र द्विवेदी को बदायूं से प्रयागराज पीएसी, अभिषेक कुमार सिंह को एटीएस से बदायूं में एएसपी सिटी, शंकर प्रसाद को बुलंदशहर से मुरादाबाद पुलिस अकादमी, पीयूष कांत राय को आगरा से चित्रकूट, सत्यपाल सिंह को चित्रकूट से मुरादाबाद पीटीसी, आलोक प्रसाद को सीतापुर से कानपुर देहात में एएसपी, अरुण कुमार सिंह-द्वितीय को फतेहगढ़ से यातायात निदेशालय, गिरीश कुमार सिंह को आगरा से फतेहगढ़, राहुल मिठास को मैनपुरी से तकनीकी सेवाएं शाखा, अभिषेक तिवारी को मेरठ से मैनपुरी में एएसपी सिटी, महेंद्र पाल सिंह को फतेहपुर से सीबीसीआईडी, ज्ञान प्रकाश राय को गाजियाबाद से फतेहपुर, सतीश चंद्र शुक्ला को भदोही से चंदौली में एएसपी ऑपरेशन, प्रेमचंद को उन्नाव से राज्य मानवाधिकार आयोग और अभिषेक प्रताप अजेय को कन्नौज से बुलंदशहर में एएसपी सिटी बनाकर भेजा गया है।

और पढ़े  काली कमाई का यूपी में एक और 'किंग', एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

Spread the love
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। शासन ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। सभी 75 जिला पंचायत…


    Spread the love