हिमाचल: BJP के पूर्व सांसद कश्यप के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

 

हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप के बेटे पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना सोलन में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि ब्रिजेश्वर कश्यप दो साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी है, जिसमें ब्रिजेश्वर कश्यप पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई होगी।

 

सोलन में भाजपा नेता के रिश्तेदार पर दुष्कर्म के आरोपों का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के 81 वर्षीय भाई पर एक युवती ने इलाज के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और अब पुलिस रिमांड पर है।

और पढ़े  शिक्षा निदेशालय के सख्त निर्देश: आने-जाने के लिए अतिरिक्त छुट्टी नहीं ले पाएंगे शिक्षक और कर्मचारी
  • Related Posts

    हिमाचल: मंडी में सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने पर FIR, दादा ने मां के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

    सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने को लेकर मंडी में विवाद गहरा गया है। मामला अब पुलिस थाने पहुंच गया है, जहां बच्चे के 72 वर्षीय दादा की शिकायत…

    हिमाचल: ऊना के बल्क ड्रग पार्क से 16 हजार हिमाचलियों को मिलेगा रोजगार, 32 कंपनियों ने किया निवेश का करार

    ऊना जिले के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क से हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर खुलेंगे। इस परियोजना में देश की 32 फार्मा कंपनियों ने…