रामनगर- तीन चरणों में बनेगा रामनगर का ड्रेनेज प्लान, पहले चरण के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा

 

 

रामनगर में ड्रेनेज सिस्टम के लिए सिंचाई विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। ड्रेनेज सिस्टम तीन चरणों में बनाया जाएगा। प्रथम चरण के लिए 15 करोड़ की डीपीआर भेजी गई है। सिंचाई विभाग ने नोएडा की एक कंपनी से शहर में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज प्लान बनाया था। इसमें रामनगर के छह वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल का प्लान तैयार किया गया था। पांच अलग-अलग जोन में बांटकर ढलान के अनुसार पानी को नदी में छोड़ा जाना है। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पानी निकासी के लिए 23 आउटफॉल बनाए जाने हैं जिन्हें बरसाती नालों से जोड़ा जाना है।

 

रामनगर में ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए शासन को प्रथम चरण के लिए 15 करोड़ की डीपीआर भेजी है। – अजय जॉन, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग रामनगर।

और पढ़े  देहरादून: टपकेश्वर मंदिर में पूजा के बाद कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार, कल से विस सत्र, विपक्ष ने बनाई रणनीति, पक्ष भी जवाब को तैयार

    विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार सोमवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित सरकार के मंत्री व विधायक देर शाम तक…

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…