ऋषिकेश: हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से छोटे हाथी की मौत, हिरासत में लोको पायलट

 

 

हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी मौत हो गई। शिशु हाथी हरिद्वार से देहरादून जा रही हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आया।

मोतीचूर-रायवाला स्टेशन के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के अंतर्गत आज सुबह घटना हुई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून रेल खंड पर ट्रेन यातायात बाधित हो गया है। देहरादून से दिल्ली आनन्द विहार जा रही वंदे भारत ट्रेन और उपासना एक्सप्रेस को रायवाला स्टेशन रोका गया।

 

बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट को हिरासत में लिया गया है। हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई। हाथी पार निकल गए मगर उनके साथ मौजूद शिशु हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया।

और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…