नैनीताल: साल 2026 में कांग्रेस के कई बड़े नेता थामेंगे BJP का दामन- मथुरा दत्त जोशी

 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने दावा किया है कि वर्ष 2026 अक्तूबर व नवंबर तक कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में नेतृत्व विहीन हो चुकी है।

रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व आत्मघाती है। पार्टी को चुनावी नतीजों से सबक लेने की जरूरत है। कहा कि आपसी एकता की कमी से कांग्रेस वर्ष 2027 में होने जा वाले चुनाव में और कमजोर होगी। उन्होंने कहा एक समय था जब कांग्रेस की नीति थी जात पर ना पात पर मोहर लगाना हाथ पर…लेकिन स्वयं कांग्रेस नेता जाति गणना कर समाज में जहर फैला रहे हैं। यही नहीं राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मूल निवास को लेकर किए गए प्रश्न में कहा कि राज्य बनने के बाद स्थायी निवास के प्रमाणपत्र जारी किए। सरकार के स्तर पर इस मामले में गहन चर्चा हो रही है। धामी सरकार जल्द इस मामले में गंभीर फैसला लेगी।

और पढ़े  देहरादून: धरासू नहीं, अब कहीं और निजी भूमि पर लगेगा सोलर प्लांट, नियामक आयोग ने दी हरी झंडी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…