वसंत पंचमी पर रामलला ने दिए पीले वस्त्रों में दर्शन

Spread the love

वसंत पंचमी पर रामलला ने दिए पीले वस्त्रों में दर्शन

अयोध्या-

वसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार को रामलला ने पीले वस्त्र धारण किये। इस दिन के लिए रामलला का यह खास वस्त्र तैयार कराया गया था। यही नहीं भव्य शृंगार कर रामलला को अबीर-गुलाल भी अर्पित किया गया। विशेष भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। फूलों से सजे अस्थायी मंदिर में रामलला का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे।

वसंत पंचमी पर अस्थाई राममंदिर को शुभता के प्रतीकों से सजाया गया। रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक चूंकि वसंत पंचमी का परिधान पीला रंग है, इसलिए रामलला को रत्नजड़ित पीले वस्त्र पहनाए गए। इससे पूर्व उनका भव्य शृंगार किया गया। त्योहार के अवसर पर रामलला को विशेष भोग लगाया गया। इसमें पूड़ी, सब्जी, खीर, हलवा, पकौड़ी, फल व मिष्ठान शामिल था।

पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। बताया कि वसंत पंचमी के दिन से रामलला को अबीर गुलाल अर्पित करने का क्रम प्रारंभ कर दिया गया है। अब होली तक रामलला की नित्य सेवा के क्रम में उन्हें अबीर-गुलाल भी अर्पित किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से मौसम लेगा यू-टर्न, एक सप्ताह के अंदर 8 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
  • Related Posts

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के समीप मिला एक और शव, 11 हुई मृतकों की संख्या

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के केसीघाट और बंशीवट के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 37 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराकर पलट गई।…


    Spread the love

    आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *