उत्तराखंड- डीएवी कॉलेज छात्रसंघ समारोह, CM के निकलते ही हंगामा, डांस के दौरान झड़प, एक छात्र को लगा चाकू

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में शमिल हुए, लेकिन उनके कार्यक्रम से निकलने के बाद यहां छात्रों में झड़प हो गई। इस हाथापाई में एक छात्र को चाकू लग गया। उसे कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया।

शनिवार को डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने लाइव प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा हमेशा हमें अपने कॉलेज के दिन याद दिलाते हैं। आप सिर्फ युवा छात्र नहीं हैं। आप देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी।

 

सीएम धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद समारोह में डांस कर रहे छात्रों के बीच झड़प हो गई। एक छात्र गौरव को चाकू लग गया।

और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: छह से अधिक ठिकानों पर दबिश के बाद भी नहीं मिला गिरधारी, कुछ करीबियों से की पूछताछ
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…