देहरादून: IPS की नौकरी छोड़ेंगी रचिता जुयाल, वीआरएस की लगाई अर्जी

 

भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रचिता जुयाल नौकरी छोड़ेंगी। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) की अर्जी लगा दी है। उत्तराखंड कैडर की आईपीएस रचिता 2015 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को वीआरएस के लिए आवेदन भेजा है। सीएस ने इसकी पुष्टि की है।

 

रचिता वर्तमान में सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल के एडीसी का भी दायित्व निभाया। यहां से वह इंटेलीजेंस ब्यूरो में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं। शनिवार को अचानक सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की खबरें वायरल हो गईं।

 

दिन भर उनके आईपीएस पद से त्यागपत्र देने की चर्चाएं गर्म रहीं। पुलिस और गृह विभाग को भी उनके इस्तीफे की जानकारी तो थी, लेकिन रचिता की ओर से उन्हें कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। शाम को खुलासा हुआ कि उन्होंने वीआरएस के लिए मुख्य सचिव को एक आवेदन दिया है।

बताया जा रहा है कि वीआरएस के पीछे उन्होंने निजी और पारिवारिक कारण बताए हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि निजी क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं को देखते हुए रचिता ने सरकारी सेवा छोड़ने का निर्णय लिया है।

और पढ़े  देहरादून: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी सहित कई मंत्री हुए शामिल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…