उत्तराखंड: आज से पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी, पहले दल में रवाना हुए 49 पर्यटक

Spread the love

 

विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। सुबह सात बजे पर्यटकों का पहला दल घाटी के अंतिम पड़ाव घांघरिया से रवाना हआ। घाटी खुलने के पहले दिन 45 ऑफलाइन एवं चार ऑनलाइन पंजीकरण कर पर्यटक पहुंचे। अभी तक 49 लोग गए हैं।

फूलों की घाटी पर्यटकों की घूमने के लिए पहली पसंद रहती है। यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। घाटी को हर साल एक जून को पर्यटकों की आवाजाही के लिए खोला जाता है और 31 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिया जाता है।

 

इस बार भी तय समय पर रविवार एक जून से फूलों की घाटी में आम लोगों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। घाटी में बर्फ पिघलने के बाद फूलों का खिलना शुरू हो जाता है। जिसे देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी तादात में पर्यटक आते हैं।

घाटी में 350 से अधिक फूल जुलाई-अगस्त में खिलते हैं। यह घाटी का पीक समय होता है। पूरे सीजन यहां 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं।

फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। घाटी में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं।

बर्फबारी में टूटे रास्तों की मरम्मत के साथ वहां बहने वाले गदेरों में अस्थायी पुलिया भी बना ली गई हैं। इस साल फूलों की घाटी में आने वालों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की गई है।

और पढ़े  हरिद्वार- नन्ही बच्ची की कविता ने बटोरी खूब तालियां, CM धामी को बताया 'धाकड़', PM मोदी पर भी कही खास बात

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love

    काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर शहर के आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये…


    Spread the love