निर्माता रवि शंकर सिंह ने निर्देशक सचिन यादव को दिया जन्मदिन का तोहफा, मासूम मोहब्बत और धरम संग्राम

दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल को बतौर हीरो किया अनुबधित

लखनऊ – अवध गंगा फिल्म के ऑफिस पर निर्देशक सचिन यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया । इस अवसर पर दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल ,पीसीएस पवन कुमार, नौशाद अली राहत, मदन चन्द्र , अरूण वर्मा , डोली गुप्ता, रंजीत वर्मा राज , रोहित मिश्रा ,बबलू यादव, अभिषेक मिश्रा, दिनेश त्रिपाठी सब ने जन्मदिन की शुभकामनाए दी। और भोजपुरी फिल्म निर्माता रवि शंकर सिंह ने निर्देशक सचिन यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भोजपुरी के दो फिल्म का अनाउंस किया । जिस फिल्म का नाम है मासूम मोहब्बत और धरम संग्राम है इन दोनों फिल्म के लिए बतौर हीरो दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल को अनुबधित किया गया। निर्देशक सचिन यादव ने बातचीत में बताएं कि दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल के साथ मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है। इसके पहले साथ में हमने एक्शन व रोमांस से भरपूर भोजपुरी फिल्म “इश्क नचाए बीच बाजार” बनाया हूं। बहुत जल्द आप को देखने को मिलेगा । बात करे इन दोनो फिल्मों कि तो अभी मुख्य नायिका का कास्टिंग होनी बाकी है। फिल्म लेखक नन्हे पांडे व शशि पांडेय है वहीं इन फिल्मों के संगीतकार साजन मिश्रा ,नौशाद अली राहत व सावन कुमार दे रहे है। इन फ़िल्मों के टेक्नीशियन टीम व कलाकारों का चयन की प्रक्रिया जल्द ही चालू किया जाएगा । और बहुत जल्द ही उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के आप- पास शूटिंग किया जायेगा । इन फिल्मों का निर्माण सत्य देव फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। आपको हम बताते चलें निर्माता रवि शंकर सिंह इन दो फिल्म से पहले इन्होंने समर सिंह व प्रवेश लाल यादव अभिनीत फिल्म” भगवान हाजिर हो बना चुके हैं। बातचीत के दौरान रवि शंकर सिंह ने बताया कि हम अच्छी अच्छी भोजपुरी फिल्म एवं एवं समाज को कुछ नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं की भोजपुरी समाज के लोग भी अपने आप को गौरवान्वित समझे तथा उनको अपने भाषा की फिल्मों पर गर्व हो सके। पी आर ओ अरविंद मौर्य

और पढ़े  जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…