बिना किसी भेदभाव के सभी सम्प्रदायों के बंदियों ने जेल अधीक्षक व स्टाफ के साथ मिलकर मनाई होली।

Spread the love

बिना किसी भेदभाव के सभी सम्प्रदायों के बंदियों ने जेल अधीक्षक व स्टाफ के साथ मिलकर मनाई होली।

विशेष संवाददाता – साजिद खान

शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जेल में साम्प्रदायिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी सम्प्रदायों के बंदियों ने जेल अधीक्षक व स्टाफ के मिलकर मनाई होली-:

शाहजहांपुर जेल में जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के द्वारा ऐसा माहौल तैयार किया है कि सभी सम्प्रदाय के बन्दी बिना किसी भेदभाव के सभी त्योहार मिलजुलकर मनाते हैं, वह चाहे क्रिसमस डे हो,चाहे लोहड़ी हो,चाहे नवरात्र के व्रत हों।
इसी कड़ी में होली का त्योहार भी बड़े धूमधाम से उल्लासपूर्ण तरीके से सभी बंदियों व स्टाफ ने मिलकर मनाया। जिसमें सभी सम्प्रदाय के बंदियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने अन्य सम्प्रदाय के सभी बंदियों को फूलमाला पहनाकर, गुलाल लगाकर गले मिले।
मूक वधिर बंदी शैलेन्द्र को जब जेल अधीक्षक ने माला पहनाकर, गुलाल लगाकर गले लगाया तो वह खुशी में झूम झूम कर नाचने लगा।जेल अधीक्षक मिजाजीलाल समेत सभी अधिकारियों व स्टाफ ने मिलकर सभी बंदियों के साथ मिलकर होली मनाई। बंदियों ढोल,ढोलक, व संगीत बाद्य यंत्रों के होली के गीत गाए व झूम झूम कर नृत्य किया।

ज्ञातव्य है कि कारागार शाहजहांपुर में विगत कई दिनों से होली के त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए बंदी तैयारी कर रहे थे। जिसमें सम्पूर्ण जेल की सफाई व सजावट तथा जेल में उत्पादित सब्जियों व फूलों से प्राकृतिक व हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा था।
महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बच्चे भी पीछे नहीं रहे।सभी महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों को गुलाल, रंग,पिचकारी, फूल आदि जेल प्रशासन द्वारा पहले ही उपलब्ध कराए गए थे।सभी अधिकारी व स्टाफ ने महिला बैरक पहुंच महिला बंदियों व उनके बच्चों का मनोबल बढाया। महिला बंदियों,यहां तक कि बच्चों ने अधिकारियों का गुलाल से तिलक कर स्वागत किया। जेल अधीक्षक द्वारा बच्चों को गोदी में लेकर उनके साथ होली खेली। सभी महिला बंदियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। सभी महिलाओ द्वारा सामूहिक नृत्य व गीत गाकर होली मनाई।
होली के अवसर पर सभी बंदियो के लिए विशेष भोजन बनवाकर उपलब्ध कराया गया। ताकि वे अपने घर पर परम्परागत तरीके से बनाये जाने वाले पकवानों का अहसास कर सकें।

और पढ़े  अयोध्या- पेट्रोल पंपों पर सामान्य है हालात, बिना लाइन के मिलने लगा तेल

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर में लहराया भगवा ध्वज, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे विनय कटियार

    Spread the love

    Spread the loveहनुमान जयंती के पावन अवसर पर राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के शिखर पर विधिवत…


    Spread the love

    अयोध्या: उद्योगपति गौतम अडानी ने परिवार सहित किए रामलला के दर्शन, बोले- ये भावुक करने वाला क्षण

    Spread the love

    Spread the love   देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिवार सहित रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन करने के बाद उन्होंने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *