प्रतिबंध के बाद भी 34 करोड़ 46 लाख की शराब डकार गए लोग

अयोध्या में प्रतिबंध के बाद भी 34 करोड़ 46 लाख की शराब डकार गए लोग

अयोध्या –

आबकारी विभाग के मुताबिक अयोध्या में इस बार 121% ज्यादा उपभोग राजस्व प्राप्त हुआ है
अयोध्या में शराब उपभोक्ताओं का दर भी तेजी से बढ़ रहा है। होली पर्व को लेकर इस वर्ष यूपी के अयोध्या में भी बड़ी मात्रा में शराब बिक्री बढ़ी है।
अयोध्या धाम में है शराब बिक्री पर प्रतिबंध

राम नगरी के 15 किलोमीटर की परिधि में शराब बिक्री पर प्रतिबंध होने के बावजूद जनपद में शराब पीने वालों की संख्या कई गुना बढ़ गया है।
यूपी में 19वें स्थान पर अयोध्या
आबकारी विभाग के मुताबिक इस वर्ष फरवरी माह में 34 करोड़ 46 लाख के शराब की खपत हुई है। आज अयोध्या यूपी में 19 वें स्थान पर पहुंच गया है।
164 प्रतिशत बढा देश शराब की बिक्री
अयोध्या में शराब बिक्री पिछले वर्ष से इस बार 121 प्रतिशत ज्यादा खपत बढ़ गया है। जिला आबकारी विभाग के रिकार्ड में देशी शराब में 832494 लीटर बिक्री में पिछले वर्ष में इस बार 164 प्रतिशत बढ़ गया है
अंग्रेजी शराब की बिक्री बढ़ी
वहीं अंग्रेजी शराब में 2 लाख 51 हजार 34 बोतल 111.4 प्रतिशत और बियर 5 लाख 81 हजार कैन के बिक्री में 147 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी बीते फरवरी माह में हुई है।
पिछले वर्ष से 121% ज्यादा बढा राजस्व
जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद द्विवेदी ने कहा कि इस बार भोग आधारित 34 करोड़ 46 लाख का राजस्व अबकारी विभाग को प्राप्त हुआ है। जब कि पिछले वर्ष की तुलना में 121 प्रतिशत ज्यादा है।
उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है इसके बावजूद पीने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है।
यूपी के इस शहर में सबसे ज्यादा बिक गए शराब
आबकारी विभाग के द्वारा मिली जानकारी में उत्तर प्रदेश में शराब बिक्री के मामले में पहले नंबर पर रायबरेली दूसरे पर उन्नाव और तीसरे नंबर पर बाराबंकी का नाम दर्ज हुआ है।

और पढ़े  अयोध्या- आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू
  • Related Posts

    अयोध्या- महाअष्टमी के दिन भाजपा कार्यालय में अभय सिंह का अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर जोर

      शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर सहादतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के भाजपा…

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…