Jobs: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नीतीश सरकार का तोहफा! PT प्रतियोगी परीक्षा का शुल्क मात्र 100 रुपये

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं को डबल गिफ्ट दिया है। उन्होंने राज्य में आयोजित सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया है, साथ ही मेन्स एग्जाम का शुल्क भी माफ कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

 

युवाओं को सरकारी नौकरी के अधिक अवसर

उन्होंने अपने एक्स पर कहा, राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने तथा उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार ने यह ठोस कदम उठाए हैं। इसी दिशा में अब प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क में बड़ी राहत देने का एक और निर्णय लिया गया है।

राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी हेतु सभी आयोगों यानी, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC), बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC), केन्द्रीय सिपाही चयन परिषद (CCSB) आदि द्वारा आयोजित प्रारंभिक (PT) प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क में एकरूपता लाकर अभ्यर्थियों को बड़ी छूट देने का निर्णय लिया गया है।

 

मुख्य परीक्षा मुफ्त

अब प्रारंभिक (PT) प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं प्रारंभिक परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ मिलेगा और राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी तथा रोजगार मिलने में मदद मिलेगी।

और पढ़े  बिहार: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रमुख पति घायल, दो बाइक से आए चार अपराधियों ने की फायरिंग
  • Related Posts

    बिहार : फिर हाफ एनकाउंटर, दरोगा पुत्र के हत्यारोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, 2 को लगी गोली

    बिहार के गयाजी में दरोगा के बेटे रानू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भिक्षा गांव में देर रात करीब…

    नालंदा में मामूली विवाद पर मर्डर: तीन दिन पहले छुट्टी पर घर आया था चालक, भीड़ के बीच सिर में मारी गोली

    बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में मंगलवार देर रात गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया।…