राकेश टिकैत: बड़ी चेतावनी- टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अरेस्ट नहीं हुए तो सरकार से सीधे आर-पार की होगी लड़ाई

राकेश टिकैत: बड़ी चेतावनी- टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अरेस्ट नहीं हुए तो सरकार से सीधे आर-पार की होगी लड़ाई

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किए गए वादों को भी भूल गई है। किसानों के साथ छल हो रहा है। जबरदस्ती किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने का काम किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में किसान की उपज की कीमत से अधिक बिजली का बिल वसूला जा सके।
उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मामले में भी सरकार किसानों के साथ अत्याचार कर रही हैं, जिसको किसी भी कीमत पर किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं नरेश टिकैत ने गन्ना विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को मंच पर बुलाया। साथ ही उनसे कहा कि अगर किसानों के साथ ज्यादती की तो किसान चुप बैठने वाले नहीं हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि आगामी 20 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में पूरे देश के किसान पहुंचेंगे। जहां भूमि अधिग्रहण से लेकर किसानों की उपज का उचित दाम, स्वामीनाथन की रिपोर्ट समेत अनेक मुद्दों पर सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब अगर किसानों को सम्मानजनक जिंदगी जीनी है तो पूरे देश के किसानों को एक मंच पर आकर बड़ा आंदोलन करना होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वालों को समझना चाहिए कि हम किसी भी कीमत पर किसान आंदोलन बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि टिकैत परिवार में जो भी पैदा होगा वह किसान आंदोलनों के लिए ही पैदा होगा।

और पढ़े  बाबा नीब करौरी: जन्मभूमि से समाधि तक करें सफर, टूर पैकेज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, 50 फीसदी की विशेष छूट भी
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…