Presidential Election – खबर देहरादून से : देहरादून विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू,मुख्यमंत्री धामी ने किया मतदान

Spread the love

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत हैं। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। रविवार को निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

सोमवार को मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण भी अपना वोट डाला। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ने मतदान किया। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरवत करीम अंसारी ने भी वोट डालने पहुंचे।

उत्तराखंड में रविवार को मतदान के लिए विधानसभा भवन देहरादून में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। यहां पर प्रदेश के 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में मतदान की व्यवस्था की गई है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

Related Posts

श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

Spread the love

Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

Spread the love

Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *