देहरादून: राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी, झांकी में दिखेगी उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक यात्रा

 

गणतंत्र दिवस के पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की रजत जयंती व शीतकालीन धार्मिक यात्रा तथा पर्यटन विषय पर झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल परेड ग्राउंड में झांकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के लिए सूचना विभाग की झांकी को विभाग के संयुक्त निदेशक एकेएस चौहान की देखरेख में तैयार किया जा रहा है। झांकी के पहले भाग में गंगा मंदिर, मुखवा को प्रदर्शित किया गया है, जो मां गंगा का शीतकालीन प्रवास है। झांकी के अग्रिम केबिन में उत्तराखंड गठन के 25 गौरवशाली वर्ष प्रदर्शित किए गए हैं, जो राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं।

 

झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखंड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है। ट्रेलर के दूसरे खंड में उत्तराखंड की होम स्टे योजना को दर्शाया गया है। इसके बाद झांकी में खरसाली स्थित यमुना मन्दिर को प्रदर्शित किया गया है, जो मां यमुना का शीतकालीन धाम है।
 

झांकी के अंतिम भाग में उठते हुए स्तंभों (पिलर्स) के माध्यम से उत्तराखंड की वर्ष-दर-वर्ष प्रगति को दर्शाया गया है, जो राज्य के सतत विकास का प्रतीक है। झांकी के पार्श्व भाग में प्रदेश में लागू किए गए नए कानूनों को प्रदर्शित किया गया है।

सूचना विभाग की यह झांकी राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस का प्रमुख आकर्षण होगी। उल्लेखनीय है कि परेड ग्रांड देहरादून में सूचना विभाग के द्वारा पिछले 15 वर्षों से झांकी का आयोजन किया जा रहा है और वर्ष 2024 व 2025 में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला था।

और पढ़े  कुमाऊं विवि चुनाव: यतिन बने छात्र महासंघ अध्यक्ष, एबीवीपी ने बताया अपना प्रत्याशी तो बोले- मैं निर्दलीय
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…