Haldwani: खेतों में झाग वाला पानी पहुंचने पर सिंचाई विभाग ने चलाया अभियान

हल्द्वानी के देवलचौड़ से निकलने वाली नहर से खेतों में झागवाला पानी पहुंचने की शिकायत पर सिंचाई विभाग हरकत में आया है। विभागीय टीम ने रामपुर रोड स्थित प्रतिष्ठानों की जांच की और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही 50 प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। चांदनी चौक घुड़दौड़ा, बेड़ापोखरा, जीतपुर नेगी, हरिपुर जमन सिंह आदि गांवों के किसानों के खेतों में नहर से सिंचाई वाला पानी पिछले लंबे समय से खराब आ रहा है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी।

इस पर सिंचाई विभाग के ईई दिनेश रावत के नेतृत्व में टीम ने नहर से सटे शोरूम, होटल, सर्विस सेंटर आदि प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिष्ठानों पर पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। टीम में सहायक अभियंता विनोद भंडारी, जिलेदार गिरजेश कांडपाल, अपर सहायक अभियंता संजय कुमार आदि शामिल रहे।

किसानों के खेतों में पहुंच रहा कचरासुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे से निकलने वाली नहर में लोग खुलेआम कूड़ा फेंक रहे हैं। यह भी एक कारण है कि किसानों के खेतों में कचरा पहुंच रहा है। इसकी वजह से देवलचौड़ चौराहे पर गूल की निकासी ठप हो गई है। सिंचाई विभाग के ईई दिनेश रावत ने लोगों से नहर और गूलों में कचरा न फेंकने की अपील की है।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…