हल्द्वानी- फौजी से मकान का सौदा कर 30 लाख लिए फिर दूसरे को बेच दी जमीन

 

हल्द्वानी में सियाचिन में तैनात फौजी कमल चंद्र कुडाई से मकान का सौदा कर 30 लाख लेने के बाद भी रजिस्ट्री किसी और को करने का मामला सामने आया है। फौजी ने जब रकम वापस मांगी तो धमकी मिली। बृहस्पतिवार रात फौजी की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी मां-बेटी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

खनस्यू के देवली पोस्ट अंतर्गत ग्राम कोडार निवासी कमल चंद्र कुडाई ने पुलिस से कहा कि उन्होंने तल्ली हल्द्वानी की वसुंधरा कॉलोनी में यही के रहने वाली निर्मला सिंह से एक मकान का सौदा किया। 12 दिसंबर 2024 को इकरारनामा हुआ। इसकी अवधि 12 दिसंबर 2024 से 12 अक्तूबर 2025 के बीच की थी।

आरोप है कि निर्मला सिंह और उनकी बेटी ज्योति मलिक ने तय समय से पहले ही 30 लाख रुपये खातों के साथ ही नकद ले लिए। कमल चंद्र के अनुसार उनकी सियाचिन में तैनाती है और किसी तरह पैसों का इंतजाम कर वह दोनों को देते रहे। बाद में उन्हें पता चला कि मां-बेटी ने मकान किसी और को बेच दिया है। इसकी जानकारी लेने पर निर्मला सिंह ने धमकी दी और नंबर ब्लॉक कर दिया।

वह छुट्टी लेकर आए और मंडी चौकी में तहरीर दी लेकिन आरोपियों ने पुलिस की भी नहीं सुनी। कमिश्नर के आदेश को भी अनसुना कर दिया। डीजीसी के नोटिस का भी जवाब नहीं दिया गया। इकरार नामा में उल्लेख है कि यदि विक्रेता मुकरा तो उसे दी गई धनराशि का दोगुना वापस करना होगा। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि कमल चंद्र कुडाई की तहरीर पर निर्मला सिंह और ज्योति मलिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…