रुड़की: ट्रेन से लापता प्रज्ञा बेगूसराय से मिली, पति से झगड़े के बाद गुस्से में गई थी रिश्तेदार के घर

Spread the love

 

 

नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नवविवाहिता को बिहार के बेगुसराय से बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, विवाहिता ने पति के साथ नोक झोंक होने पर स्वयं जाने की बात कही है। नवविवाहिता के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पांच मई को अपने पति मनीष अग्रहरि निवासी नौबस्ता कानपुर के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहीं उनकी पत्नी प्रज्ञा सिंह लापता हो गई थी।

मनीष ने लक्सर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धारा में तरमीम कर पुलिस टीमें महिला की लगातार तलाश कर रही थीं। अथक प्रयासों के बाद महिला के बिहार के बेगुसराय में होने की जानकारी मिली थी।

 

जानकारी पर चैकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया। परिजन के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचने पर महिला के बयान दर्ज किए गए। इसमें उन्होंने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान उनकी पति के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी।

इसी के चलते वह ट्रेन की दूसरी बोगी में चली गई। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से सिमकार्ड निकालकर फेंक दिया था। इसके बाद वह बेगुसराय में अपने परिचित के यहां चली गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बयान दर्ज कराने के बाद महिला को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

और पढ़े  देहरादून- भागीरथी इको सेंसेटिव जोन में निगरानी, कार्रवाई होगी और सख्त, दिल्ली में हुई बैठक

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love