देहरादून: पुलिस को गोली दे रहा गाली देने वाला गायक मासूम, बार-बार दून आकर बयान देने में कर रहा आनाकानी

डीएवी पीजी कॉलेज में फेस्ट के दौरान मंच से गाली देने वाला हरियाणवी गायक मासूम शर्मा अब उत्तराखंड पुलिस को गोली दे रहा है। दून पुलिस ने घटना के संबंध में बयान लेने के लिए उसे तलब किया है पर वह बार-बार दून आकर बयान देने से आनाकानी कर रहा है। पुलिस उसे दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी में है।

मंच से गाली देने के मामले में डालनवाला थाने में मासूम शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में जांच आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने उसे तलब किया है लेकिन वह दून आकर बयान दर्ज नहीं करवा रहा है। पहले उसका भाई दून पुलिस के पास पहुंचा था और मासूम की व्यवस्तता का हवाला देकर 28 अप्रैल के बाद दून आने का वादा किया था। इसके बाद मासूम शर्मा की ओर से फिर 10 दिन की मोहलत मांगी गई। वह समय भी बीत चुका है लेकिन वह अपना बयान दर्ज कराने तक दून नहीं आया। अब उसे रिमाइंडर नोटिस भेजा जा रहा है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच में उसका पक्ष जानना भी जरूरी है। मासूम शर्मा को फिर से नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। बता दें कि डीएवी पीजी कॉलेज के मंच में उसके अभद्र व्यवहार और गाली देने के मामले की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई थी। देहरादून में भी उसके खिलाफ लोगों में आक्रोश था और लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

और पढ़े  उत्तरकाशी: भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, तय हुआ शुभ मुहूर्त
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…