उत्तराखंड राजनीति: 2027 में कांग्रेस का CM चेहरा कौन? CM पद की दावेदारी पर हरीश रावत का बड़ा बयान

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद की दौड़ से जुड़े सवाल पर कहा कि फिलहाल पार्टी का लक्ष्य 45 सीटों का आंकड़ा पार करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा में 45 विधायकों की जरूरत है। इसके बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व और राहुल गांधी करेंगे।

हरीश रावत ने कहा कि पार्टी ने उनकी क्षमताओं के अनुसार उन्हें सरकार और संगठन, दोनों में जिम्मेदारियां दीं। इसके लिए वह पार्टी के आभारी हैं। वह पहले भी इन पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, अब हमेशा एक ही सिक्का थोड़ी चलेगा। हमारे पास और भी योग्य लोग हैं।

 

उनके इस बयान को प्रदेश में कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। रावत ने अपने बयान में साफ किया कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी एक नाम पर चर्चा करने के बजाय पार्टी का ध्यान अधिक से अधिक सीटें जीतने पर होना चाहिए। विधायकों के चुने जाने के बाद ही पार्टी नेतृत्व इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगा।

और पढ़े  देहरादून: सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदने पहुंचे कांग्रेस नेता, प्रीतम सिंह बोले-राजनीतिक चश्में से हटकर पढ़ें
  • Related Posts

    देहरादून: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा से मिलीं जेनी, तस्वीर आई सामने

    उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों सुर्खियां बटोर रहीं जेनी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। सीएम सरमा ने जेनी के साथ हुए प्रकरण को दुखद…

    देहरादून: 14 लाख की लूट में बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दो आरोपी पकड़े, 7 सलाखों के पीछे

    पटेलनगर क्षेत्र में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे 14 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी समेत दो और आरोपियों…