पोस्ट ऑफिस स्कीम- अब आप भी हर महीने कम सकते है 9,250 रुपये, करें पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश |

पोस्ट ऑफिस स्कीम- अब आप भी हर महीने कम सकते है 9,250 रुपये, करें पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश |

आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस निवेश योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि आप मंथली इनकम स्कीम में एक बार निवेश करके हर महीने 9,250 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में यह स्कीम आपके लिए एक रेगुलर इनकम का काम करेगी। पोस्ट ऑफिस कि इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। डाकघर की इस योजना में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। निवेश के लिहाज से यह काफी सुरक्षित है।

वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। डाकघर की इस योजना में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। ज्वाइंट अकाउंट में तीन लोग मिलकर निवेश कर सकते हैं।
अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इसमें ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते हैं। ऐसे में आप इस योजना में अधिकतम 15 लाख रुपए तक की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। अगर आप 15 लाख रुपए का निवेश ज्वाइंट अकाउंट के तहत इस स्कीम में करते हैं तो 7.4% की ब्याज दर पर कैलकुलेट करें, तो आपको सालाना 1.11 लाख रुपये की आय होगी।
ऐसे में हर महीने आपको करीब 9,250 रुपये इस स्कीम के तहत मिलेंगे। वहीं अगर आप अपना सिंगल अकाउंट इस स्कीम में खुलवाते हैं तो इस स्कीम में आप अधिकतम 9 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 5,500 रुपये मिलेंगे।

और पढ़े  तेलंगाना: फिल्म पाइरेसी नेटवर्क का भंडाफोड़, दो छात्र गिरफ्तार, क्रिप्टोकरेंसी में मिलती थी कमीशन की रकम
  • Related Posts

    बैठक: भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की योजना पर मंथन, शिक्षा मंत्री ने की अध्यक्षता

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को 2026 में शिक्षा पर संसदीय परामर्श समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत की शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर…

    रूस-यूक्रेन युद्ध: नौ और बच्चे परिवारों से मिले, मेलानिया ट्रंप की पहल में अब तक क्या हुआ?

    रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कई बच्चे अपने परिवारों से बिछड़ गए थे। अब इनमें से नौ और बच्चों को उनके परिवारों से मिला दिया गया है। यह काम अमेरिका की…