इंस्टाग्राम स्कैम- ठगी का बड़ा अड्डा बन गया इंस्टाग्राम, इन सोशल साईट में जॉब के नाम पर लगाया जा रहा चूना

इंस्टाग्राम स्कैम- ठगी का बड़ा अड्डा बन गया इंस्टाग्राम, इन सोशल साईट में जॉब के नाम पर लगाया जा रहा चूना

भारत में इंस्टाग्राम स्कैम का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है। तमाम कंपनियों में हो रही छंटनी के बाद ये ठग लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। ये ठग इंस्टाग्राम पर जॉब के लिए विज्ञापन दे रहे हैं और ये विज्ञापन इस तरीके से दिए जा रहे हैं कि लोगों को इसमें मेहनत कम और फायदा अधिक नजर आ रहा है। ये ठग लोगों को इंस्टाग्राम के डीएम (डायरेक्ट मैसेज) के जरिए भी लोगों से जॉब के लिए संपर्क कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये ठग लोगों को जॉब देने के लिए अमेजन, फ्लिपकार्ट और नेटफ्लिक्स जैसे बड़े ब्रांड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर जॉब के लिए दिए जाने वाले इन विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि काम बहुत ही कम है, लेकिन पैसे खूब मिलेंगे। इसके बाद ये साइबर ठग लोगों से ऑनलाइन एक फॉर्म भरवा रहे हैं जिसमें लोगों से उनके बैंक अकाउंट जैसी महत्वपूर्ण और निजी जानकारी मांगी जा रही है। लोगों से आधार कार्ड जैसी आईडी भी मांगी जा रही है।

तैयार किए जा रहे फर्जी क्रेडिट कार्ड-
लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर फर्जी क्रेडिट और डेबिट कार्ड तैयार किए जा रहे हैं और लोगों के बैंक अकाउंट खाली किए जा रहे हैं। ये ठग लोगों को इंस्टाग्राम पर मैसेज करके शानदार विकेंड ट्रिप की भी लालच दे रहे हैं। इसके बाद वे जॉब के लिए एक टोकन मनी मांगते हैं।
इसी दौरान लोगों से ठगी होती है। भोले-भाले लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि उनके यूपीआई अकाउंट में पैसे भेजे जा रहे हैं या फिर पैसे मांगने के लिए रिक्वेस्ट आया है। ये ठग लोगों से पैसे के लिए रिक्वेस्ट करते हैं और यूपीआई पिन डालने के लिए कहते हैं। आपकी बता दें कि कोई भी कंपनी जॉब देने के लिए पैसे नहीं मांगती है।

और पढ़े  ईरान समर्थित हूतियों से बढ़ा खतरा: पश्चिम एशिया में अमेरिकियों पर हमले का खतरा, विदेश विभाग ने जारी की चेतावनी
  • Related Posts

    रूस को बड़ा झटका: उत्तर कोरिया ने रोकी मिसाइलों और हथियारों की आपूर्ति, क्या बदलेगा जंग का समीकरण?

    उत्तर कोरिया ने रूस को सैन्य मदद रोक दी है। प्योंगयांग ने मॉस्को के साथ अपना सैन्य सहयोग अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसमें केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलों की…

    2026 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ, किसका पलड़ा भारी? जानें अब तक का हाल

    इतिहास की सबसे युवा फीडे (FIDE) वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत के डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश (20 वर्ष) और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव (20 वर्ष) के बीच कांटे…