मध्यप्रदेश में जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में 4 होटल कर्मियों की मौत, देवास रोड पर चैंबर सफाई के समय हादसा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड पर स्थित ‘होटल श्री गंगा’ में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। होटल के वेस्ट चेंबर (कचरा टैंक) की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं, उन्हें बचाने के प्रयास में चेंबर में उतरे दो अन्य लोग भी बीमार पड़ गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार, होटल के कर्मचारी और कुछ अन्य लोग बचे हुए खाने और कचरे को इकट्ठा करने वाले चेंबर में उतरे थे। संभवतः इस दौरान वहां अचानक गैस का रिसाव हुआ, जिसकी वजह से फर्श पर अत्यधिक फिसलन हो गई और कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़े। एसपी ने बताया कि अंदर गिरे लोगों की मदद के लिए जो अन्य लोग चेंबर में घुसे, वे भी बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को होश में लाने के लिए मौके पर ही सीपीआर भी दिया। बचाए गए लोगों की हालत स्थिर है, जबकि चार लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

 

जिले के कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि होटल परिसर में खाने के कचरे का एक टैंक है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पहले दो लोग सफाई के लिए टैंक में उतरे थे। इसके बाद उन्हें बचाने के चक्कर में दो और लोग अंदर चले गए। कलेक्टर ने पुष्टि की कि इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। यह घटना किन परिस्थितियों में हुई और पूरा मामला क्या था, इसको लेकर प्रशासन जानकारी जुटाने में लगा है।

और पढ़े  भोपाल: MP में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदलें
  • Related Posts

    MP: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका

    मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को सामने आई दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिले के दो अलग-अलग गांवों में दो सगी बहनों…

    भोपाल: MP में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदलें

    प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने कल देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। आदेश के तहत नर्मदापुरम, बैतूल,…