PM Speech- असम में पुलवामा का जिक्र, PM बोले- कांग्रेस आतंकियों को कंधे पर बिठाती है

Spread the love

सम में इस साल विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। चुनाव की औपचारिक घोषणा से चंद हफ्ते पहले राज्य को आज विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे पर आज राज्यवासियों को संबोधित भी किया। उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित जनसभा में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। बढ़ती सियासी सरगर्मियों के बीच चुनावी बिगुल फूंकते हुए पीएम मोदी ने एक तरफ जहां भाजपा के कार्यकाल में हुए फैसलों और विकास परियोजनाओं का उल्लेख किया तो दूसरी तरफ विपक्षी राजनीतिक पार्टी- कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया।

 

NDA के कार्यकाल में विकास पर जोर का दावा, पीएम मोदी ने गिनाईं परियोजनाएं
पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर आतंकियों को कंधे पर बिठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं। उन्होंने भाजपा के पक्ष में जनादेश का भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में जनता भारी बहुमत से भाजपा की सरकार चुनेगी। कांग्रेस पर तुष्टिकरण के आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर को नजरअंदाज कर कांग्रेस पार्टी ने हमेशा फंड आवंटित करने से परहेज किया। उन्होंने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के कार्यकाल में किए जा रहे फैसलों को रेखांकित करते हुए आज लोकार्पण के बाद खोले गए भास्कर सेतु समेत कई अन्य परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, वो पूरी दुनिया ने देखा
पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज ही पुलवामा हमले की बरसी है। मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, वो पूरी दुनिया ने देखा है। जम्मू-कश्मीर के ही पहलगाम में अप्रैल, 2025 में दहशतगर्दों की कायराना करतूत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, अभी आपने भारत की ये शक्ति ऑपरेशन सिंदूर में भी देखी है।

कांग्रेस कभी भारत का भला नहीं कर सकती
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने गुवाहाटी की जनसभा में मौजूद जनता से पूछा, ‘मैं आपसे जानना चाहता हूं कि क्या कभी कांग्रेस में देशहित के लिए इतनी हिम्मत के साथ फैसले करने की ताकत थी क्या? वो ज्यादा से ज्यादा बयान दे सकते हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘जो कांग्रेस भारत को राष्ट्र मानने से भी इनकार करती हो… जो सवाल करते हैं कि मां भारती क्या होती है, जो मां भारती के नाम तक से परहेज करती हो, जो मां भारती के प्रति जरा सा सम्मान तक नहीं दिखाते, वो कांग्रेस कभी भारत का भला नहीं कर सकती।’

आजादी के समय मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा कराया, अब कांग्रेस…
उन्होंने कहा, ‘आज की कांग्रेस हर उस विचार… हर उस आतंकी को कंधे पर बिठाती है… जो देश का बुरा सोचता है। जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं… जो लोग, नॉर्थईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं… वो कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं।’ पीएम मोदी ने कहा, आजादी के समय मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा कराया। अब आज की कांग्रेस, मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस यानी MMC बनकर फिर देश को बांटने में लग गई है। इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना है और असम की जनता को भी सावधान करना है।

और पढ़े  मुकदमों के निपटारे में आएगी तेजी, राष्ट्रपति मुर्मु ने SC में जजों की संख्या बढ़ाकर 37 करने को दी मंजूरी

 

असम के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार
पीएम मोदी ने कहा, बड़ी-बड़ी आम सभाएं करने का तो बहुत अवसर मिलता है। जनता जनार्दन के दर्शन करना, उनसे संबोधन करना लगातार चलता रहता है। इन सबके बीच असम के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के दर्शन करना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। आज भाजपा जहां पहुंची है, उसका श्रेय अगर किसी को मिलता है, तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है।

कार्यकर्ताओं के दर्शन करना बहुत बड़ा सौभाग्य
भाजपा की नीति और विचारधारा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारा विश्वास संगठन में है। हम राष्ट्रजीवन में परिवर्तन का आधार संगठन की शक्ति मानते हैं। इसलिए, इतनी बड़ी तादाद में जमीन की जड़ों से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं के दर्शन करना बहुत बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने कहा, हम लोग एक ही मंत्र को लेकर जिए हैं, हम लोग एक ही मंत्र को साकार करने के लिए अपने आप को खपा रहे हैं। वो मंत्र है – भारत माता की जय!

असम ने राष्ट्ररक्षा और देश की स्वतंत्रता को समर्पित संतानें दीं
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में असम की धर्म, आस्था और संस्कृति को भी रेखांकित किया। उन्होंने आदिशक्ति भगवती दुर्गा के सिद्ध / शक्तिपीठों में एक- कामाख्या मंदिर का जिक्र करते हुए कहा, मां कामाख्या की असम पर, असमवासियों पर, देश पर और देशवासियों पर बहुत कृपा रही है। उनके आशीर्वाद से असम ने राष्ट्ररक्षा और देश की स्वतंत्रता एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली अनेक संताने दी हैं। असम के पद्म सम्मान विजेता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ऐसी ही एक संतान कबीन्द्र पुरकायस्थ जी को मैं आज प्रणाम करता हूं। उन्होंने अपना पूरा जीवन असम और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया।

और पढ़े  नीट- एनटीए से जुड़े सरकारी अधिकारी तक पहुंची CBI जांच की आंच, लाखों रुपये में बंटे थे सवाल

असम और नॉर्टईस्ट की धरती का सामर्थ्य 
उन्होंने पुरकायस्थ के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा, उनके योगदान को नमन करते हुए भाजपा-NDA सरकार को उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला है। वर्ष 2014 के बाद नार्थईस्ट के 125 से अधिक महान व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। ये दिखाता है कि असम और नॉर्टईस्ट की धरती का सामर्थ्य कितना बड़ा है। उन्होंने कहा कि नार्थईस्ट का यही सामर्थ्य अब विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है।
आम बजट 2026 में भी असम समेत पूर्वोत्तर भारत को मिली प्राथमिकता
आम बजट 2026 में पूर्वोत्तर को दी जा रही प्राथमिकता को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, अभी कुछ दिन पहले ही देश का बजट आया है। बजट के बाद असम का और नार्थईस्ट का मेरा ये पहला दौरा है। जिस नार्थईस्ट को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया, हम उस नार्थईस्ट की भक्तिभाव से सेवा कर रहे हैं। पूर्वोत्तर हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी है। इस वर्ष का बजट… अष्टलक्ष्मी के लिए भाजपा-एनडीए के विजन को और मजबूती देने वाला है।

कांग्रेस के समय असम को कितना फंड मिला?

 

बजट में बहुत अधिक जोर नार्थईस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है। इस बार असम को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। कांग्रेस के समय असम को कैसे पाई-पाई के लिए तरसा कर रखा जाता था। वो आपको भलीभांति याद होगा। कांग्रेस के समय असम को टैक्स के हिस्से के रूप में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे।

और पढ़े  तमिलनाडु सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, जानें CM विजय ने अपने पास कौन सा मंत्रालय रखा

भाजपा-NDA की सरकार में कांग्रेस के मुकाबले 5 गुना ज्यादा राशि
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भाजपा सरकार में असम को कांग्रेस सरकार के मुकाबले 5 गुना ज्यादा रुपये मिल रहे हैं। अगर पिछले 11 वर्ष की बात करें तो असम को तमाम विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से 5.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिले हैं। पीएम मोदी ने कहा, इस साल के बजट में नार्थईस्ट की कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती देने का काम किया गया है। कनेक्टिविटी बढ़ती है, तो रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। इसलिए असम हाइवे और अन्य रोड प्रोजेक्ट्स के लिए करीब हजारों करोड़ रुपये देना तय हुआ है।

ब्रह्मपुत्र से जुड़ी संभावनाएं, रिवर टूरिज्म को बढ़ावा दे रही सरकार
बजट में जो घोषणा हुई है, उससे असम में टूरिज्म का भी विस्तार होगा। अभी आपने देखा होगा कि परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम गुवाहाटी में हुआ था। हमने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर विद्यार्थियों से चर्चा की थी। आने वाले समय में ब्रह्मपुत्र पर ऐसे ही रिवर टूरिज्म को और बढ़ाया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi: स्वीडन के गुटेनबर्ग पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय वार्ता पर नजरें

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी अपने विदेश दौरे के तीसरे चरण में आज स्वीडन जाएंगे। यह दौरा स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर हो रहा है। इस दौरान पीएम…


    Spread the love

    हादसा: नहाते समय गहरे पानी में डूबे 8 युवक, मछुआरों ने चार को बचाया, चार की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveफतेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में नहाते समय आठ युवक गहराई में जाने से डूब गए। मछुआरों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला…


    Spread the love